प्रियंका बनी बैंक पी ओ । एस एम जे एन ने आयोजित किया भाव पूर्ण विदाई समारोह

एस एम जे एन पीजी कॉलेज हरिद्वार में आज प्रियंका चड्ढा को परिवीक्षण अधिकारी के रूप में चयनित होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस के बत्रा ने विदाई समारोह प्राचार्य कक्ष में आयोजित किया। इस अवसर पर संपूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित था।

प्राचार्य ने अपने संबोधन में सुश्री प्रियंका के व्यवसायिक कौशल की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यद्यपि महाविद्यालय परिवार प्रियंका के जाने से रिक्त महसूस कर रहा है,लेकिन उन्हें सुश्री प्रियंका के चयन से प्रसन्नता भी है।

इस अवसर प्रियंका ने एस एम जे एन पीजी कॉलेज के साथ अपनी यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव साझा किए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार और विशेष कर प्राचार्य जी का आशीर्वाद न केवल मेरे लिए अमूल्य पूंजी है।

कार्यक्रम का सफल संचालन डीन स्टूडेंट वेल्फेयर डॉ संजय कुमार महेश्वरी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका हमेशा से छात्र छात्राओं में लोकप्रिय रही है, और हमें आशा ही नहीं विश्वास है कि वे अपने नए कार्यस्थल पर आप अपनी कार्यकुशलता की छाप छोड़ेंगे।

राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने कहा कि वे प्रियंका को उनके सुनहरे भविष्य हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा की एक लोक सेवक के रूप में सुश्री प्रियंक का आचरण उच्च कोटि का और अनुकरणीय रहेगा ऐसा उन्हें विश्वास है।

इस अवसर पर प्रो जे सी आर्या, डॉ नलिनी जैन श्री यादवेंद्र, आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने दिलायी प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी व महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल को शपथ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है प्रेस-आनंद वर्द्धन कुंभ मेले को निर्विघ्न रूप से…

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    बजरंग बली केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि धर्म, साहस और निष्ठा के भी आदर्श हैं:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार, गुरुवार को प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमान घाट पर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 3 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 8 views

    डी.ए.वी. महाविद्यालय, देहरादून में “विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस–2026” का सफल आयोजन: संवेदनशीलता और समावेशिता का सशक्त संदेश

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 4 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बाजार

    • By Admin
    • April 1, 2026
    • 3 views

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    • By Admin
    • March 31, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 5 views