स्वामी विवेकानंद के चरित्र एवम विचारो को आत्मसात् करे युवाओं : रविन्द्र पुरी 

हरिद्वार 21 अप्रैल

महाविद्यालय में हुआ स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आयोजन

​हरिद्वार 21 अप्रैल, 2025 महाविद्यालय में आज प्रदेश स्तर पर आयोजित की जा रही स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दूसरे चरण में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ​इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के चरित्र एवम विचारो को आत्मसात् करे युवा । जो कि संस्कृति और ज्ञान का विश्व भर में संचार कर वसुधैव कुटुंबकम् की परंपरा को साकार कर सके। काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास एवं युवाओं के व्यक्तित्व प्रगति हेतु स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता हमेशा से ही समाज में रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वामी विवेकानंद जी के चरित्र निर्माण संबंधी विचारों का महत्व रहेगा। प्रो. बत्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सफलता पाने वाले 13 छात्र छात्राओं में साक्षी राणा, आकांक्षा पाल, रिया, पिंकी वर्मा, इशारानी कश्यप, इशिका शर्मा, अंकित कुमार, अभय कश्यप, दिशा कुमारी, कशिश ठाकुर, प्रिया प्रजापति हैं। द्वितीय चरण में निबंध प्रतियोगिता की समन्वयक की भूमिका डॉ मोना शर्मा तथा डॉ अनुरिषा ने निभाई। ​अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगे आने वाला दौर युवाओं एवं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का है ।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views