आदि योगी आदित्यनाथ सनातन के प्रहरी हैं: श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज

हरिद्वार। पश्चिम बंगाल में लगातार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर संत समाज में गहरा रोष व्याप्त है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने ममता बनर्जी सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और वहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए, जो एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए बहुसंख्यक समाज पर हो रहे अत्याचारों को नजरअंदाज कर रही है।

महंत रविंद्र पुरी महाराज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ममता बनर्जी केवल मुसलमानों के वोट से नहीं, बल्कि हिंदुओं के वोटों से भी सत्ता में आई हैं। इसके बावजूद, वह बार-बार हिंदुओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। आए दिन बंगाल में साधु-संतों, सनातन धर्म के अनुयायियों और मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही केंद्र सरकार ममता सरकार को बर्खास्त नहीं करती, तो साधु-संत और संपूर्ण सनातनी समाज बंगाल की ओर कूच करेगा। यह आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से होगा लेकिन इसके प्रभाव को नजरअंदाज करना कठिन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह समय सिर्फ बयानबाज़ी का नहीं, बल्कि कड़े निर्णय लेने का है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ममता बनर्जी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर भी श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सनातन धर्म के सच्चे प्रहरी हैं और उन्होंने भारतवर्ष में सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित किया है। उनके नेतृत्व में प्रयागराज का महाकुंभ दिव्य और भव्य तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें 60 से 70 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया।

महंत जी ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा कुंभ आयोजित हुआ जो न सिर्फ विश्व पटल पर छा गया, बल्कि आस्था और आध्यात्मिकता का अद्वितीय संगम बना। योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार से धर्म, संस्कृति और प्रशासन का संतुलन बनाए रखा, वह आज के समय में अनुकरणीय है।

अंत में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर किसी भी प्रकार का हमला अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। साधु-संत अब मौन नहीं रहेंगे और समय आने पर धर्म की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होंगे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views