Haridwar विवेक विहार व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई

हरिद्वार। विवेक विहार व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शहर महामंत्री अमन शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष बलराम सेठ,उपाध्यक्ष आशीष वर्मा,अंकित रघुवंशी,महामंत्री ऋषभ शर्मा,कोषाध्यक्ष आदित्य बंसल,मंत्री अरुण चंदेरिया,आशीष त्यागी,संगठन मंत्री अभिनव वर्मा,समीर सक्सेना,मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा,ऑडिटर मुकेश वर्मा,संरक्षक डॉक्टर विशाल गर्ग,प्रभात किशोर घिल्डियाल को गोपीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी और कहा कि व्यापार मंडल समाज और स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंची मेयर किरण जैसल ने कहा कि व्यापारियों की भागीदारी से शहर का समग्र विकास संभव है। उन्होंने व्यापारियों से शहर की सफाई, यातायात व्यवस्था और पर्यावरण को लेकर सहयोग की अपील की।

पर्यटन सलाहकार उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि हरिद्वार एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां व्यापारिक गतिविधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापारियों को ईमानदारी और सेवा भावना के साथ काम करने का संदेश दिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष बलराम सेठ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा, बाजार में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर और संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विशाल गर्ग ने किया

शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर,जिला महामंत्री प्रदीप कालरा,शहर महामंत्री अमन शर्मा ,कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा,प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी विजय शर्मा,तहसील अध्यक्ष राहुल कांडपाल।नागेश वर्मा,राजन सेठ,पार्षद विवेक भूषण,वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    डॉ रविंद्र पुरी बोले- नासिक, हरिद्वार, उज्जैन और प्रयागराज कुंभ परिषद के नेतृत्व में होंगे उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मंगलवार को श्री…

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    बीए की कटऑफ 63.6%, प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों की मदद को एनएसएस और रेडक्रॉस की हेल्प डेस्क हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीकॉम, बीए और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों का पंजाबी महासभा ने किया सम्मान

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    चढ़ावा चोरी रोकने को मनसा देवी मंदिर में सख्ती, सात सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद को सात अखाड़ों का समर्थन, कुंभ 2027 हमारी अगुवाई में होगा: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 7 views