महाविद्यालय में किया गया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

​हरिद्वार 04 अप्रैल 2025

महाविद्यालय में आज यूसीसी, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, एंटी ड्रग्स एवं गौरेया बचाओ आदि शीर्षकों पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

​रंगोली प्रतियोगिता में टीम ए में आंचल, चारू, इशिका, टीम बी में शालिनी, टीम सी में ओमीशा, दिव्यांशु, कामिनी, टीम डी में संध्या व पायल, टीम ई में स्मिता, दिव्या, छवि, शैली व सौरभ, टीम एफ में अंजली, दिक्षा, शिवानी व मानसी, टीम जी में ममता, प्रिया, रिया, रवि व हरीश, टीम एच में शालिनी, निधि व डोली, टीम आई में तनीषा, भावेश व रिया तथा टीम जे में शीतल, गंगा, दर्शिका व रिषिका आदि छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

​इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने समस्त विद्यार्थियों को अपी शुभकामना देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न जागरूकता विषयों पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया, छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगोली की कला के माध्यम से जागरूकता सम्बन्धी विभिन्न सन्देश देने का कार्य किया जिसमें ‘यूसीसी’, ‘पर्यावरण बचाओ’, महिला सशक्तिकरण’ आदि रंगोली प्रमुख रूप से आकर्षण का केन्द्र रही। आज के इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनोवैज्ञानिक श्रीमती चारू सहगल ने छात्र -छात्राओं की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा उन्होंने कहा कि छात्र -छात्राओं के द्वारा रंगोली को बनाया गया है वे सामाजिकता का संदेश देने में अपनी सार्थक भूमिका सिद्ध कर रही है l रंगोली के माध्यम से छात्र छात्राओं ने अपने हुनर के द्वारा अपनी कला के माध्यम से अपने संदेश को जनमानस तक पहुँचाने का प्रयास किया हैl

रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की अहम भूमिका का निर्वहन चारु सहगल ,डा मीनाक्षी शर्मा, डा लता शर्मा, डा अनुरिषा, डा पल्लवी राणा, डा सरोज शर्मा द्वारा किया गया।

​कार्यक्रम का सफल संचालन डा संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया। डा माहेश्वरी द्वारा समस्त निर्णायक मण्डल विशेष तौर पर कार्यक्रम संयोजक डा अमिता मल्होत्रा का धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से गौरव बसंल व कु अर्शिका वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से डा पूर्णिमा सुन्दरियाल, डा मोना शर्मा, डा आशा शर्मा, डा रेनू सिंह, डा विनीता चौहान ,वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, श्रीमती रूचिता सक्सेना, कु. प्रियंका चढ्डा, कु. भव्या भगत, कु. साक्षी गुप्ता आदि ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 5 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 11 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 11 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 9 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 10 views