अपर सचिव नीतिका खंडेलवाल ने नारसन ब्लॉक में आजीविका गतिविधियों और पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण”

आज दिनांक 20- 03- 2025 को जनपद हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार की अपर सचिव – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं प्रबंध निदेशक, हिल्ट्रॉन, श्रीमती नीतिका खंडेलवाल महोदया ने हरिद्वार जिले के नारसन ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल, सड़क, राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM), और ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के अंतर्गत संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का गहन मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के प्रथम चरण में वे निजामपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल संबंधित समस्याओं पर चर्चा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि हर परिवार को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।

इसके उपरांत, वे हरचंदपुर गांव पहुंचीं, जहां राष्ट्रीय आजीविका मिशन और ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के तहत संचालित “खुशी स्वयं सहायता समूह” की महिलाओं द्वारा की जा रही गेंदे के फूल (मैरीगोल्ड वैरायटी) की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं की मेहनत और नवाचार को सराहते हुए कहा कि इस तरह की खेती से महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी।

महोदया ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिसाल बनेगी और पारंपरिक खेती से हटकर फूलों की खेती जैसे नवाचार आजीविका के नए द्वार खोलेंगे।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्रामोत्थान परियोजना ब्लॉक टीम, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 3 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 6 views