रामानंद इंस्टीट्यूट के 3 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट में चयन

हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट ज्वालापुर के 3 छात्रों का नामचीन कंपनी ए.पी.टी. पैकेजिंग ने कैंपस प्लेसमेंट में चयनित किया है। प्रबंध समिति के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और निदेशक श्री वैभव शर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट ऑफिसर आर ऐ शर्मा ने बताया कि कंपनी ने पहले चरण में ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। पालिटेक्निक से सुमित भारद्वाज, युवराज एवं अंकित का चयन प्रशिक्षु पर्यवेक्षक के पद पर हुआ। निदेशक श्री वैभव शर्मा ने कहा, ‘हमें खुशी है कि एक बार फिर देश की शीर्ष कंपनियों ने हमारे छात्रों पर अपना विश्वास जताया है। हमारे छात्रों द्वारा की गई कड़ी मेहनत और संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा इन प्लेसमेंट परिणामों में परिलक्षित होती है। आने वाले वर्षों में हम उद्योग के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हम सामाजिक रूप से जागरूक जिम्मेदार छात्र तैयार करते रहें जो इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में मदद करें। कंपनी के उत्पादन प्रबंधक राहुल कुमार, गुणवत्ता प्रबंधक राजेश पटेल और मानव सांसाधन प्रबंधक गंगा राम वर्मा ने छात्रों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया। इस अवसर पर संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर आरए शर्मा, मयंक गुप्ता,सूरज राजपूत, श्वेता, मनजीत, शिव, अंकित करनवाल, संदीप बरमन, शिल्पा , प्रियंका, कृतिका आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 3 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 6 views