जिला मुक्केबाजी संघ की बैठक आयोजित

मुक्केबाजी खेल को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया जाए प्रशिक्षण केंद्र-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 18 मार्च। जिला हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में वर्ष 2025 में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं अन्य योजनाओं के लिए खिलाड़ियों एवं अभिभावको को जागरूक करने के संबंध में चर्चा हुई। वर्ष 2025 में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित खिलाड़ी उदयमान एवं प्रोत्साहन योजना की सभी खिलाड़ियों तक सूचना पहुंचाने तथा विभिन्न आयु वर्गों में भविष्य में होने वाले होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी भी खिलाड़ियों को देने का निर्णय लिया। जिससे कि सभी खिलाड़ी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले सकें।

संरक्षक रोहन सहगल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में 38वंे राष्ट्रीय खेल का आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक सम्पन हुआ तथा हरिद्वार जिले के रोशनाबाद स्टेडियम में भी विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। हरिद्वार जिले में खेलों के प्रति रुझान एवं सोच तथा खेलों के प्रति क्रांति लाने के लिए हमें और अधिक प्रयास करने चाहिए। जिससे कि अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भेजने हेतु प्रेरित हो। अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि हरिद्वार शहर के सभी खिलाड़ियों के बीच एक सर्व सुविधा संपन्न मुक्केबाजी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाए और इच्छुक बालक बालिकाओं को मुक्केबाज़ी खिलाड़ी बनने हेतु प्रचार प्रसार कर उन्हें बॉक्सिंग खेल में लाया जाए। डा.प्रदीप चौधरी ने बताया कि मुक्केबाजी खेल सर्वांगिण विकास करने हेतु अच्छा माध्यम है। मुक्केबाजी खेल में बालिकाओं को अधिक प्रतिभाग करने के लिए एक छात्रवृत्ति की योजना बनाई जाएगी। जिसमें खेल में प्रवीण बालिकाओं को प्रतिमाह 1,000 रूपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। बैठक में संरक्षक रोहन सहगल, अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग, उपाध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष विपिन चौधरी, कोषाध्यक्ष सुधीर जोशी, सचिव नवीन चौहान, सह सचिव राकेश चौधरी तथा सदस्य आदित्य शर्मा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views