एसएसपी के कड़क नेतृत्व में नायक की भूमिका निभा रही हरिद्वार पुलिस

*थाना पथरी*

*कप्तान ने 36 घंटे में गिरफ्तारी का किया था वायदा, तय समय में किया पूरा*

*बहादरपुर जट हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित 06 गिरफ्तार, 02 तमंचे और कारतूस बरामद*

*मामूली रंजिश ने पकड़ा था तूल, खूनी संघर्ष में बदला मंजर*

*आरोपी ने मृतक की जांघ पर मारी थी गोली, मृतक के भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा*

*03 दिन पूर्व घटी थी घटना, अन्य अधिकारियों संग मौके पर पहुंचे थे एसएसपी*

*आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मौके पर गठित की गई कई टीमें*

*गांव के हालात काबू में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी को भी किया गया था तैनात*

*काफ़ी लंबी है आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री, कई मुकदमे हैं दर्ज*

*विगत माह पूर्व विधायक खानपुर के कैम्प कार्यालय पर फायरिंग प्रकरण में भी शामिल था आरोपी*

*उत्तराखंड के लोगों से गाली गलोच के वीडियो को लेकर विधायक खानपुर से हुई थी रंजिश*

*गुंडा तत्व स्पष्ट जान लें, जो भी अपराध करेगा या अपराधी का साथ देगा वह जेल जाएगा :: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल*

दिनांक 17.3.2025 को बहादरपुर जट पथरी निवासी बाबूराम उर्फ अरुण द्वारा थाना पथरी पर आकर एक शिकायती प्रार्थनापत्र बाबत हर्ष चौधरी आदि द्वारा शिकायतकर्ता के भाई राजन के साथ गाली गलौज, जाति सूचक शब्द प्रयोग कर जांघ में गोली मारना जिससे राजन की मृत्यु हो जाने के दिया। तहरीर के आधार पर थाना पथरी पर तत्काल आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

दो पक्षों के झड़प में घटी इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल मातहत संग मौके पर पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी कर आक्रोशित आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप आरोपित को जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए 10 पुलिस टीमें गठित कर क्षेत्र में रवाना की गई। संवेदनशीलता को देखते हुए बहादरपुर जट गांव में शांति-व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस की आला अधिकारियों सहित पीएसी एवं स्थानीय पुलिस को नियुक्त किया गया।

क्षेत्र में एक्टीव होकर विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही पुलिस टीमों द्वारा आरोपित की धरपकड के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई तथा दिन रात की अथक मेहनत एवं टीम वर्क के बाद इस घटना में शामिल होने के 06 आरोपित को 02 अवैध तमंचों व कारतूस के साथ दबोचा।

पकड़ में आए आरोपित में से एक जतिन चौधरी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने करीब 1 साल पहले उत्तराखंड के लोगों के बारे में भला बुरा कहते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था जिसके कारण विधायक उमेश कुमार के साथ उसकी रंजीश चल रही थी। इस रंजिश के चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिनांक 26.2.2025 की सुबह विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर भी फायरिंग की थी।

बाद विधिक कार्यवाही पकड़े गए आरोपितों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फरार की तलाश हेतु लगातार दबिशें दी जा रही है।

*दर्ज मुकदमा व धारा-*

मु.अ.स.-174/25

धारा -103(1)/190/191(2)/191(3)/61(2)(a) BNS व 3(1)(द)/3(2)(v) SC/ST ACT

*पकड़े गए आरोपित का विवरण-*

1- जतिन चौधरी पुत्र बबीत चौधरी निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार

2- हर्ष मेहता पुत्र मनोज कुमार निवासी बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी भूतनाथ रोड कंकड़बाग पटना बिहार

3- आर्यन तोमर पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम कंकरखेड़ा मेरठ उ.प्र.

4- हर्ष चौधरी पुत्र बबीत चौधरी निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार

5- हर्षित राठी पुत्र मोनू निवासी करहेड़ा थाना भोपा मुजफ्फरनगर

6- बबीत चौधरी पुत्र नत्थू सिंह निवासी बहादरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार

*आपराधिक इतिहास जतिन चौधरी-*

1- मु.अ.स. 304/23 धारा 147, 148, 307, 504 ,506 भादवि थाना रानीपुर

2- मु.अ.स. 116/20 धारा 147, 148, 336, 34 भादवि व 25 शस्त्र अधिनियम थाना ज्वालापुर

3- मु.अ.स. 336/22 धारा 147/148/149/323/504/506 भादवि व 3(1)(द) SC/ACT थाना पथरी

4- मु.अ.स. 338/22 धारा 504/506 भादवि थाना पथरी

5- मु.अ.स.358/22 धारा 20/21/30/3/25 शस्त्र अधिनियम थाना पथरी

6- मु.अ.स. 448/22 धारा 351(3)/352 BNS व 3(1)(द) SC/ST ACT थाना पथरी

7- मु.अ.स. 450/24 धारा 109/191(3)/352 BNS थाना पथरी

8- मु.अ.स.175/25 धारा 103(1)/190/192/191(3)/61(2)(ए) BNS व 3(1)(द)/3(2)(वी) SC ST ACT थाना पथरी

9- मु.अ.स.186/23 धारा 307/120(बी)/427/148/504/506 भादवि थाना बसन्त बिहार दे.दून

10- मु.अ.स. 300/23 धारा 307/452/504/506/34 भादवि थाना राजपुर दे.दून

11- मु.अ.स. 180/24 धारा 505(2) BNS कोत.नगर दे.दून

*बरामदगी-*

दो अवैध तमंचे व कारतूस

*पुलिस टीम*

1- सीओ लक्सर नताशा सिंह

2- रविंद्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी

3- उ.नि.विपिन कुमार

4- उ.नि.रोहित कुमार

5- उ.नि.अजय कुमार

6- हे.कां विरेन्द्र पंवार

7- कां जितेंद्र पुंडीर

8- कां नवीन कुमार

9- कां रविदत्त भट्ट

10- कां दिपक चौधरी

11- कां मुकेश चौहान

12- कां सुखविंदर सिंह

13- कां नारायण राणा

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 7 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views