प्रशासनिक विभागों के जरिए जन जन तक पहुंच रहा क्वालिटी कनेक्ट कार्यक्रम: सौरभ तिवारी

*हरिद्वार* भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून द्वारा चलाए जा रहे क्वालिटी कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार जिले के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों में अधिकारियों को बी आई एस केयर ऐप तथा भारतीय मानकों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। रोशनाबाद स्थित, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला पशुपालन विभाग, जिला उद्यान कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, आपदा प्रबंधन तथा एस एस पी कार्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के मानक मित्रों की टीम ने आई एस आई मार्क, हॉल मार्क, गुणवत्ता तथा मानकों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के प्रमुख तथा निदेशक श्री सौरभ तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि आज मानकों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी हैं। भारतीय मानक ब्यूरो के विभिन्न प्रयासों ने न केवल जनजागरुकता उत्पन्न की हैं अपितु ग्राहकों में आत्मविश्वास भी भरा हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक विभागों के जरिए क्वालिटी कनेक्ट कार्यक्रम जन जन तक पहुंच रहा हैं। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन डॉ विजय शर्मा ने भारतीय मानक ब्यूरो का इस अनूठी पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में दीपक भारद्वाज तथा एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार के मानक मित्र जया वर्मा, विकास चौहान, दिव्यांशु गैरोला ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views