मुख्यमंत्री से एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी.एस वर्मा ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी.एस वर्मा ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भेंट की। राज्य के भीतर स्थानीय निकायों में सभी स्तरों पर अन्य पिछड़ा वर्ग के पिछड़ेपन की प्रकृति और उसके निहितार्थों की समसामयिक एवं अनुभवजन्य तरीके से गहन जाँच किये जाने के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष श्री बी.एस वर्मा ने ग्रामीण स्थानीय निकायों के सामान्य निर्वाचन के प्रयोजनार्थ अन्य पिछडा वर्ग को आरक्षण / प्रतिनिधित्व दिये जाने के लिए (शेष 12 जनपदों) की तृतीय रिपोर्ट सौंपी।

इससे पहले आयोग द्वारा 14 अगस्त 2022 को जनपद हरिद्वार की प्रथम रिपोर्ट सौंपी गई थी। जनपद हरिद्वार की (प्रथम रिपोर्ट) एवं शेष 12 जनपदों की (तृतीय रिपोर्ट) के त्रिस्तरीय पंचायतो में यथा जिला पंचायत अध्यक्षों के कुल 13 स्थान, जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) के कुल 358 स्थान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख के कुल 89 स्थान, क्षेत्र पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) के कुल 2974 स्थान, ग्राम पंचायत प्रधानों के कुल 7499 स्थान एवं ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) के कुल 55589 स्थानों में अन्य पिछडा वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अपनी संस्तुति दी गई है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, श्री बृजभूषण गैरोला, सचिव पंचायतीराज श्री चन्द्रेश यादव, निदेशक पंचायतीराज निधि यादव, अपर सचिव पंचायतीराज श्री पन्ना लाल शुक्ला, सदस्य सचिव/सयुंक्त सचिव श्री डी०एस० राणा, उप निदेशक / प्रभारी सदस्य सचिव मनोज कुमार तिवारी एवं समर्पित आयोग से श्री सुबोध बिजल्वाण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views