पाकिस्तानी हिंदुओं ने किया रुद्राभिषेक

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 58 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को देवभूमि हरिद्वार पहुंचा। उत्तराखंड की पावन धरती पर कदम रखते ही श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था और उत्साह की झलक साफ नजर आई। उत्तरी हरिद्वार में पहुंचने पर संत शदाणी देवस्थानम के मुख्य सेवादार अमर लाल शदाणी ने उनका भव्य स्वागत किया।

सरहद पार पाकिस्तान सिंध प्रांत से आये हिंदुओ के जत्थे ने दरबार के नवम पीठाधीश्वर संत श्री डॉक्टर युधिष्ठिर लाल के सानिध्य में प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान करने के बाद रायपुर शदाणी दरबार पहुंचने के बाद आज बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शदाणी घाट पर पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालुओ ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक करने के बाद, हवन यज्ञ,पिंडदान और गंगा स्नान किया। इससे पूर्व सुबह हरकी पैड़ी पर अस्थियां विसर्जन करने के बाद गंगाजी का दुग्धाभिषेक किया।

शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर संत श्री डॉक्टर युधिष्ठिर लाल ने बताया पाकिस्तान सिंध से हिन्दू श्रद्धालुओं का एक जत्था आया है जो सीधा 4 तारीख को बॉर्डर पार करके प्रयागराज गया तीन दिन वहां पर रुके उसके बाद फिर रायपुर स्थित शदाणी तीर्थ में 15 दिन रुका और फिर 24 तारीख को हरिद्वार में आया है आज इन्होंने महाशिवरात्रि का लाभ उठाते हुए सभी भक्त गणों ने रुद्राभिषेक शिवपूजन में और अब गंगा मैया के पूजन में शामिल होने के लिए संत शदाणी गंगा घाट पर एकत्रित हुए हैं। शदाणी दरबार दोनों देशों के बीच में मानवता और धर्म की सेवा करता है।

पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालु डॉक्टर मेहर ने बताया कि हमें उन पर गर्व है जो पाकिस्तान में भी बसे हुए हैं और अपने धर्म पर कायम है समय-समय पर शदाणी दरबार के माध्यम से पाकिस्तान के हिंदू यहां भारत आते हैं और आध्यात्मिक आनंद लेते हैं यहां के पवित्र देव स्थल गंगा मैया के दर्शन करके यह लोग निहाल होते हैं।

पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालु डॉक्टर नेहा और डॉक्टर नेहा कहा हरिद्वार में आकर हिन्दू पाकिस्तानी श्रद्धालुओं ने कहाँ इस पवित्र हरिद्वार के स्थान पर जिसको हरि का द्वार भगवान का द्वार भी कहा जाता है और आज महाशिवरात्रि के पर्व पर दर्शन करके महाशिवरात्रि का उत्सव अपने गुरुदेव के श्री सदाराम गंगा घाट पर इसलिए इससे अच्छा मौका मेरी जिंदगी में कभी आ ही नहीं सकता है इसीलिए यह सबसे बड़ा पुण्य वाला काम है आज हमारे गुरुदेव की वजह से पाकिस्तान से आए सभी जत्थे समेत श्रद्धालुओं को नसीब हुआ है हमने सबसे पहले आज सुबह उठकर गुरु के दर्शन किए उसके बाद मां गंगा के दर्शन किए उनको दंडवत प्रणाम करके पाठ पूजा किया और अब यज्ञ हवन में बैठकर भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक भी किया और दोनों मुल्क पाकिस्तान और हिंदुस्तान के लिए दुआ मांगी अरदास की ताकि दोनों मुल्क की आवाम एक दूसरे के साथ अच्छे से अच्छे ताल्लुक बनाकर कर रहे हम यहां आए हमें यहां की आवाम ने बहुत प्यार और सम्मान दिया जिसको हम कभी भुला नहीं पाएंगे।

डॉक्टर मंशा राम,आकाश दोलतानी,सुनील कुमार,चेतन दास,शंकर लाल,राजा परीक्षित,सागर कुमार,भगत लाल,अशी माई,रजनी,रेखा बाई,मेहर चंद,वीजी बाई,दिया कुमारी,बलदेव,ओम प्रकाश,भावेश लाल,आर्यन मखीजा,शीला बाई,बेंकुट कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views