एसपी जितेन्द्र मेहरा की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ गोष्ठी आयोजित

*आगामी शारदीय कांवड़ मेला 2025 के शुरु होने से पूर्व कच्चे माल की आवक एवं तैयार माल की निकासी को लेकर की गई चर्चा*

*हरिद्वार पुलिस की प्राथमिकता कांवड़ यात्री, भारी वाहनों की आवाजाही के लिए रूट किया गया तय*

*उपस्थित सदस्यों से शारदीय कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने में की गई पुलिस का सहयोग करने की अपील*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में दिनांक 12.2.2025 को आगामी शारदीय कांवड़ मेला यात्रा के संदर्भ में कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सभागार में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला द्वारा बताया गया कि ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार से बिजनौर, रुद्रपुर, नैनीताल की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन हरिद्वार से रुड़की, मुजफ्फरनगर, मीरापुर, बिजनौर, नूरपुर, मुरादाबाद, काशीपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए भेजा जाएगा एवं वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

किसी भी प्रकार का कोई भी भारी वाहन चंडी चौक से श्यामपुर की तरफ नहीं जाएगा। लोड एसेंशियल सर्विस वाहन के लिए मार्ग खुला रहेगा किंतु वह खाली रहेंगे तो नो एंट्री का पालन करेंगे। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपस्थित जन को रूट प्लान के विषय में और भी कई प्रकार की जानकारी मांगने पर प्रदान की गई।

उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला,एएसपी/सीओ सदर जितेंद्र चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, निरीक्षक यातायात हितेश कुमार, सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमेंद्र गर्ग एवं सदस्य तथा सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार जोशी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहेl

  • Related Posts

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी, श्रीमहंत दर्शन भारती और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं एलएलएम की डिग्री प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल…

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 3 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 4 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 10 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 11 views