पोलैंड में डॉ.चिन्मय पंड्या को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

हरिद्वार 13 फरवरी।

देवसंंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या जी को पौलैण्ड में रॉक्लॉ शहर का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। युवा आइकान डॉ पण्ड्या को मानवता के प्रति उनके अद्वितीय योगदान और समाज कल्याण में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान में सम्मान पत्र आदि भेंट किया गया। युवा आइकान ने इस सम्मान को विश्व भर के गायत्री परिवार को सौंप दिया। कहा कि हमारे आराध्यदेव युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री एवं माता भगवती देवी शर्मा की कृपा से यह प्राप्त हुआ है, इसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार के करोड़ों परिजनों का समान अधिकार है। इस सम्मान से डॉ. पंड्या की जिम्मेदारियाँ और बढ़ गयी है। वे अपने मिशन के प्रति और अधिक समर्पित होंगे। इस प्रकार के सम्मान न केवल सम्मानित व्यक्ति के लिए बल्कि समाज और मानवता के लिए भी प्रेरणा का स्रोत होते हैं। बता दें युवा आइकान अब सौ से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

पौलैण्ड के रॉक्लॉ शहर में आयोजित इस सम्मान समारोह में टॉमसजो माजोविकी के मेयर मार्सिन विटको कार्तिकेय जौहरी, रॉक्लॉ में भारतीय गणराज्य के मानद वाणिज्य दूत और फादर क्रिजस्तिोफ किल्बोविक्ज, प्रमुख सेंट क्रिस्टोफर फाउंडेशन, रॉक्लॉ में धर्मशास्त्र के पोंटिफिकल संकाय के पूर्व कुलपति फादर आंद्रेज टॉमको आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या, श्रद्धेया शैलदीदी व शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी सहित सम्मत गायत्री परिवार ने युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या को बधाई दी। बता दें कि युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या जी अपने यूरोप प्रवास के अंतर्गत इन दिनों पोलैण्ड हैं। वे बाल्टिक देशों का भी दौरा करेंगे और बाल्टिक देशों के शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय संस्कृति पर विशेष व्याख्यान भी देंगे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views