घटना को सांप्रदायिक रूप देकर माहौल खराब करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

*लॉ एण्ड ऑर्डर कायम रखने के लिए कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सख्त*

*वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किए जा रहे हैं पथराव के आरोपी*

*शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर 05 को दबोचा गया, भेजा जेल*

*नाबालिक व आरोपी की तलाश में भी जोर-शोर से जुटी पुलिस टीमें*

दिनांक 08.2.2025 को भिक्कमपुर लक्सर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम बाडीटीप निवासी व्यक्ति द्वारा अन्य समूदाय के युवकों पर अपनी नाबालिक बेटी को भगा ले जाने के सम्बन्ध में दी गई शिकायत पर कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 186/25 धारा 137(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

अलग-अलग समुदाय से जुड़े इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा टीमें गठित करते हुए दिए गए निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण व अपर्ह्ता की तलाश हेतु रेलवे/ बस स्टेशन और संबंधित गांव से आने-जाने वाले मार्गों पर तलाश तथा चेकिंग की गई तथा संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए। अन्य डिजिटल साक्ष्य एवं सबूतों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस टीमें बरामदगी के लिए सम्भावित स्थानो पर रवाना की गयी है।

दिनांक 09.02.2025 को उक्त प्रकरण को समप्रदायिक तूल देते हुये में दोनों पक्षो के कुछ लोगों ने पत्थर बाजी तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने की मंशा से किए गए प्रयास पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चौकी प्रभारी भिक्कमपुर उ0नि0 नरेंद्र सिंह द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 188/2025 धारा 190/191(2)/191(3)/221 बी0एन0एस0 पंजीकृत कराया गया।

पत्थरबाजी एवं शांतिभंग के प्रयास से संबंधित उपरोक्त घटना के उपलव्ध वीडियो फुटेज के आधार पर सम्मिलित लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। मामला दो समुदाय से सम्बन्धित होने के कारण क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम करने हेतु पुलिस/पी0ए0सी0 को नियुक्त किया गया है।

आज दिनांक 11/02/2025 को उक्त प्रकरण में लक्सर पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। तथा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 37 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135 बी0एन0एस0 की चालानी रिपोर्ट मा0 न्यायालय प्रेषित किये गये व न्यायालय से जारी नोटिस तामील कराये गये।

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views