कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तीरंदाजी विजेताओं को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

देहरादून, 05 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की और खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना भी की।

मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री का भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा खेल से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास विकसित होता है, जो व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक होता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष तीरंदाजी एसोसिएशन राजेंद्र तोमर, उपाध्यक्ष कैलाश मोनारका, चेतन कावलेकर, डॉ.केबी गुरुंग, चेरीकुरी सत्यनारायण, सुमंता, जोशिश पोलसे, जीवन जोत सिंह सहित विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भाजपा का मूल मंत्र सेवा और समर्पण है:आशुतोष शर्मा 

    हरिद्वार, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर अटल स्मृति वर्ष व वीर बाल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यशाला…

    जीटो उत्तराखंड प्रभाग का गठन, संदीप जैन बने अध्यक्ष

    हरिद्वार, संवाददाता। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन(जीटो) के उत्तराखंड प्रभाग की स्थापना की गई। उद्योगपति एवं समाजसेवी संदीप जैन को जीटो के उत्तराखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा का मूल मंत्र सेवा और समर्पण है:आशुतोष शर्मा 

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 3 views

    जीटो उत्तराखंड प्रभाग का गठन, संदीप जैन बने अध्यक्ष

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से सन्यास दीक्षा लेंगे नरेश शर्मा

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 5 views

    जर्मनी की सिटी फ्रैंकफर्ट की संसद में श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मां गंगा की महिमा को लेकर संबोधन दिया

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

    • By Admin
    • December 20, 2025
    • 3 views

    सेवा दिवस के रूप में बनाया गया हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का जन्मदिन

    • By Admin
    • December 20, 2025
    • 5 views