प्रकृति संरक्षण ही महादेव शिव की सच्ची आराधना:श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

 

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने किया एसएमजेएन कालेज में पौधरोपण

हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा तथा एसएमजेएन कालेज परिवार के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में नीम, बिल्वपत्र, गुलमोहर, कनेर, जामुन अमरूद व अन्य औषधीय प्रजातियों के 101 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर महासभा की और से पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों में योगदान करते हुए 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि सावन मास भगवान भोलेनाथ की भक्ति करने का पावन मास है तथा प्रकृति का संरक्षण ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति पंचतत्व से बनी है। जिसकी हम पूजा करते हैं। प्रकृति ने हमें जो सनातन संस्कृति दी है उसे संजो कर रखना हम सभी का दायित्व है। मानव जाति को बचाना है तो प्रकृति का बचाव आवश्यक है। इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने उत्तराचंल पजांबी महासभा की प्रशंसा भी की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि वृक्ष अनेक प्रकार के जीव-जन्तुओं का निवास स्थान, वातावरण में प्राण वायु आक्सीजन की मात्रा सन्तुलित करने, मानव जीवन को विभिन्न संसाधनों से परिपूर्ण करने तथा मिट्टी एवं स्थल का अपरदन रोकने जैसी गतिविधियों के लिए वृ़क्ष के अतिरिक्त हमारा कोई दूसरा साथी नहीं हो सकता। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया। जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखण्ड की संस्कृति है। समाजसेवी सुनील अरोड़ा ने कहा कि सभी को वृक्षों के महत्व को समझना होगा। ऋषि-मुनियों ने वृक्षों को पवित्र मानकर उनकी पूजा करने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष जितनी आक्सीजन अपने पूरे जीवन में देता है वह कई व्यक्तियों को जीवन दे सकता है। अतः वृक्ष लगाना व उनका संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। कालेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासें का स्वागत किया। विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर चलना आवश्यक है। विकास की अंधी दौड़ में हम अनायास ही वृक्षों पर कुल्हाड़ी चलाकर अपने जीवन पर ही प्रहार कर रहे हैं। वृक्ष रहेंगे तो मानव जीवन रहेगा। इस अवसर पर राम अरोड़ा, प्रदीप कालरा, पूर्व पार्षद प्रमेन्द्र गिल, हरजीत सिंह, नीलू खन्ना, हिमांशु चोपड़ा, राजकुमार अरोड़ा, संदीप कपूर, मीनाक्षी राय तनेजा, राजू ओबराय, कामनी सड़ाना, रक्षित वालिया, हिमानी, डा.संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो.जगदीशचन्द्र आर्य, डा.मोना शर्मा, वैभव बत्रा, डा.विजय शर्मा तथा पूनम कण्डारी, इशा गोयल, श्वेता पंवार, कार्तिक कुमार, आकाश कुमार, आकाश, अंकुर कश्यप, अनुपम तथा रोबिन आदि छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण में सहयोग किया।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views