बजट में व्यापारियों को अपेक्षित राहत नहीं: आशीष बंसल

हरिद्वार: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के शहर उपाध्यक्ष आशीष बंसल ने केंद्रीय बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट गत वर्षों की तरह साधारण है और व्यापारियों को कोई विशेष राहत नहीं मिली है। उन्होंने विशेष रूप से नव पीढ़ी और मध्यम व्यापारियों के लिए इस बजट को निराशाजनक बताया।

आशीष बंसल ने कहा, “इस बजट में वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन नव पीढ़ी और छोटे व्यापारियों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। 4 लाख से 8 लाख तक की आय पर कर दर को 2.5% करने की उम्मीद थी, जो कि नहीं किया गया। इससे छोटे व्यापारी और मध्यवर्गीय वर्ग के लोग निराश हैं।”

उन्होंने जीएसटी दरों में बदलाव पर भी निराशा व्यक्त की और कहा, “जीएसटी दरों में कोई राहत नहीं दी गई। हम जैसे माध्यम व्यापारी जिनके पास छोटे मार्जिन होते हैं, उनके लिए 12% जीएसटी बहुत अधिक है। इसके अलावा पीतल, तांबा और अन्य धातुओं पर 6% जीएसटी होना चाहिए था, जिससे व्यापारियों को राहत मिलती।”

बंसल ने यह भी कहा कि इस बजट में व्यापारियों के समक्ष बढ़ती लागत और जीएसटी की उच्च दरें चिंता का कारण बनी रहेंगी। उन्होंने सरकार से यह अपील की कि वह छोटे व्यापारियों के हित में इस दिशा में सुधार करें, ताकि उनकी परेशानियों का समाधान हो सके।

उन्होंने अंत में कहा कि यदि सरकार छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए अपनी नीतियों में बदलाव नहीं करती, तो यह व्यापारियों के लिए और अधिक कठिनाई का कारण बन सकता है।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views