यूसीसी – धर्म गुरुओं के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता हर पंजीकरण में नहीं मूल रूप से चार दस्तावेज ही प्रस्तुत करने होंगे पंजीकरण के समय 

प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सवाल उठाया गया है कि लिव इन रिलेशनशिप पंजीकरण के लिए धर्म गुरुओं से प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। जिस पर यूसीसी नियमावली कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने स्पष्ट किया है कि ऐसा सिर्फ उन रिश्तों के मामलों में करना होगा, जिन रिश्तों के मध्य विवाह, प्रतिषिद्ध है, ऐसे रिश्तों का उल्लेख संहिता की अनुसूची 01 में स्पष्ट किया गया है।

यूसीसी के तहत लिव इन पंजीकरण के समय सिर्फ निवास, जन्म तिथि, आधार और किराएदारी के मामले में किराएदारी से संबंधित दस्तावेज ही प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा जिन लोगों का पहले तलाक हो चुका है उन्हें विवाह खत्म होने का कानूनी आदेश प्रस्तुत करना होगा। साथ ही जिनके जीवन साथी की मृत्यु हो चुकी है, या जिनका पूर्व में लिव इन रिलेशनशिप समाप्त हो चुका है, उन्हे इससे संबंधित दस्तावेज पंजीकरण के समय देने होंगे।

सदस्य मनु गौड़ ने लिव इन के लिए धर्मगुरुओं से रिश्ता प्रमाणित होने संबंधित दस्तावेज की अनिवार्यता पर स्पष्ट किया है कि, ऐसा सिर्फ उन्ही मामलों में करना होगा, जिसमें लिव इन जोड़े के बीच में कोई पूर्व का रिश्ता हो और वह रिश्ता अनुसूची 01 में दर्ज प्रतिषिद्ध श्रेणी में आता हो। सामान्य तौर पर उत्तराखंड में ऐसे रिश्तों में विवाह करने वाले लोग बहुत कम हैं। इससे साफ है कि उत्तराखंड में यूसीसी के तहत होने वाले पंजीकरण में एक प्रतिशत कम मामलों में इसकी जरूरत पड़ेगी। साथ ही जिन समाजों में प्रतिषिद्ध श्रेणी के रिश्तों में विवाह होता है, वो भी धर्मगुरुओं के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

इस तरह इसका उद्देश्य किसी के भी पंजीकरण को रोकने के बजाय, उसे पंजीकरण में सहायता प्रदान करना है। ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य मनु गौड़ के मुताबिक धर्मगुरुओं के प्रमाणपत्र के फार्मेट को भी इसमें स्पष्ट तौर पर बताया गया है।

यूसीसी नियमों का मूल या स्थायी निवास से संबंध नहीं

यूसीसी नियमावली कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने स्पष्ट किया है कि यूसीसी के तहत उत्तराखंड में एक साल से रहने वाला कोई भी व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकता है। इस समय अवधि का मूल निवास या स्थायी निवास से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग भी रहते हैं, ये लोग उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, ऐसे लोग अब पंजीकरण कराने पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। इससे उत्तराखंड के लोगों के संसाधनों पर दबाव कम ही होगा। यदि यह सिर्फ मूल और स्थायी निवासी पर ही लागू होता तो, अन्य राज्यों से आने वाले बहुत सारे लोग इसके दायरे से छूट जाते। वो दूसरे राज्यों में विवाह करते, यहां पर सरकारी योजनाओं के लाभ लेते। वैसे भी यूसीसी एक्ट में निवासी की परिभाषा सिर्फ सिर्फ यूसीसी से संबंधित विषयों के लिए दी गई है, इसके लिए भी पांच श्रेणियां तय की गई हैं। इसका मकसद उत्तराखंड में रहने वाले सभी लोगों को यूसीसी के तहत पंजीकरण की सुविधा देने के साथ ही सरकार के डेटा बेस को ज्यादा समृद़ध बनाना है। यह एक तरह से वोटर कार्ड तरह ही है, जिसका मूल निवास या स्थायी निवास से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यूसीसी के तहत भरे जाने वाले फार्म में चूंकि कई सारे विकल्प दिए गए हैं, इसलिए फार्म 16 पेज का हो गया है, बावजूद इसके फार्म को ऑनलाइन तरीके से भरने में पांच से दस मिनट का ही समय लगेगा। चूंकि इसे हर तरह से फूलप्रूफ बनाया जाना था, इसलिए फार्म को विस्तृत रखा गया है, ऑफ लाइन तरीके से भी इसे अधिकतम आधा घंटे में भरा जा सकता है। वेबपोर्टल में आधार डालते ही विवरण खुद ही आ जाएगा, इसलिए ऑनलाइन पंजीकरण बेहतर सुविधा जनक है।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ संत सम्मेलन, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु दी गई पूर्णाहुति

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का समापन विश्व कल्याण, मानवता की सुख-समृद्धि एवं वैश्विक शांति की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार…

    कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजन और रुक्मणी विवाह प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर

    मनुष्य को सदैव प्रकृति और गौ सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए:स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर में श्री गंगा दशहरा के पावन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ संत सम्मेलन, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु दी गई पूर्णाहुति

    • By Admin
    • May 30, 2026
    • 3 views

    कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजन और रुक्मणी विवाह प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर

    • By Admin
    • May 29, 2026
    • 4 views

    विश्व कल्याण के लिए श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने बाबा महाकाल का किया अभिषेक

    • By Admin
    • May 28, 2026
    • 5 views

    गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास पर श्री तुलसी मानस मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, तीसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

    • By Admin
    • May 26, 2026
    • 7 views

    गंगा दशहरा पर उज्जैन में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने किया शिप्रा नदी में पूजन

    • By Admin
    • May 25, 2026
    • 7 views

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 9 views