आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन अब 8 फरवरी 2025 शाम 05:00 बजे तक : रेखा आर्या

*विभागीय मंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई आवेदन की तारीख*

*गांवों की मूल या स्थाई निवासी महिलाएं कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन*

*देहरादून, 30 जनवरी* । प्रदेश के वि​भिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 08 फरवरी तक किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर आवेदन का समय बढ़ाया गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी को शुरू हुए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी। इस दौरान नगर निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी व्यस्त होने के चलते बहुत सारी आवेदन करने की इच्छुक महिलाएं अपने प्रमाण पत्र आदि नहीं बनवा पायी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों से आवेदको और जनप्रतिनिधियों द्वारा आवेदन का समय बढ़ाने के लिए निवेदन किया जा रहा था। आवेदकों की सुविधा को देखते हुए आवेदन का समय 08 फरवरी, शाम 05:00 बजे तक कर दिया गया है। 

*अभी तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन*

इस भर्ती में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 7038 पदों पर भर्ती की जानी है और इन पदों के सापेक्ष प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आवेदन के लिए समय बढ़ाने के बाद आवेदनों की संख्या में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है।

*यहां मिलेगा आवेदन लिंक*

वेबसाइट :- www.wecd.uk.gov.in

पोर्टल :- www.wecduk.in

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ संत सम्मेलन, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु दी गई पूर्णाहुति

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का समापन विश्व कल्याण, मानवता की सुख-समृद्धि एवं वैश्विक शांति की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार…

    कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजन और रुक्मणी विवाह प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर

    मनुष्य को सदैव प्रकृति और गौ सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए:स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर में श्री गंगा दशहरा के पावन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ संत सम्मेलन, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु दी गई पूर्णाहुति

    • By Admin
    • May 30, 2026
    • 3 views

    कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजन और रुक्मणी विवाह प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर

    • By Admin
    • May 29, 2026
    • 4 views

    विश्व कल्याण के लिए श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने बाबा महाकाल का किया अभिषेक

    • By Admin
    • May 28, 2026
    • 5 views

    गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास पर श्री तुलसी मानस मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, तीसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

    • By Admin
    • May 26, 2026
    • 7 views

    गंगा दशहरा पर उज्जैन में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने किया शिप्रा नदी में पूजन

    • By Admin
    • May 25, 2026
    • 7 views

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 9 views