28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में एस एम जे एन छात्रा अपराजिता ने किया उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

*प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने किया सम्मानित

हरिद्वार 24 जनवरी

आज शुक्रवार को श्रवणनाथ मठ जवाहर लाल नेहरू पी जी महाविद्यालय ने हाल ही में आयोजित हुए 28 वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में महाविद्यालय की विज्ञान संकाय की छात्रा अपराजिता द्वारा उतराखंड का प्रतिनिधित्व करने पर प्राचार्य कक्ष में सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने अपराजिता की हौसला अफजाई करते हुए कहा की महाविद्यालय में छात्र छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का समुचित प्रयास किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनधि तत्व से सम्पूर्ण महाविद्यालय गौरवावित हुआ है l

साहित्य के क्षेत्र में उत्तराखंड से अकेले अपराजिता का चयन हुआ था । इससे पहले जिला स्तरीय कविता लेखन तथा राज्य स्तर कविता लेखन/पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त कर वो राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित हुई।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव नई दिल्ली में आयोजित हुआ था जिसमें भारत मंडपम में देश भर से आए युवाओं को ज्ञान, विज्ञान,अनुसंधान ,साहित्य कला आदि में प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिला।

छात्रl अपराजिता स्कूल के समय से ही कविता लेखन करती रही है और हरिद्वार सहित देहरादून में भी कई मंचो पर कविता प्रस्तुति देती रही है।

वो अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता मनसा देवी ट्रस्ट एवम् महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी जी महाराज तथा प्राचार्य प्रो डॉ सुनील कुमार बत्रा को देती हैं।

माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी ने देश भर से आए 3000 युवाओं को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य है देश भर के सभी नवीन प्राचीन साहित्यकारों की रचनाएं तथा पांडुलिपियां डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध हो जाए इसके लिए हम युवाओं को अपनी और से प्रयास करना चाहिए।

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में अपराजिता की काव्य प्रतिभा को केंद्रीय मंत्री , अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद अजय टमटा ने भी सराहा।

अपराजिता का मानना है कि लेखन देश को एक नई दिशा प्रदान करता है साथ ही वो राष्ट्रकवि मैथिशरण गुप्त जी की ‘ भारत भारती ‘ रचना से अत्यधिक प्रभावित हैं।

इस अवसर पर श्री संजय माहेश्वरी , डा सुषमा नयाल, डा जे सी आर्य, वैभव बत्रा, एम सी पांडेय,संदीप रावत एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/ मेजर जनरल सेवानिवृत्त…

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    *खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार* *सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 6 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 5 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 10 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 9 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views