कांग्रेस ने की मतगणना में निष्पक्षता बरतने की मांग

हरिद्वार, 24 जनवरी। कांग्रेस नेताओं ने निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतगणना में पूरी तरह से निष्पक्षता बरतने की मांग की है। मतगणना में हेराफेरी करने का अंदेशा जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि मतगणना के दौरान यदि हेराफेरी का प्रयास किया गया तो कांग्रेसजन उसका मुहतोड जबाव देगी। मतगणना प्रक्रिया पर निगाह रएखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायकों का बुलाया गया है। शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ नेता अरविन्द शर्मा, मनोज सैनी, वरूण बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चन्द्रा ने कहा कि कांग्रेस को अंदेशा है कि भाजपा मतगणना के दौरान धांधली कर सकती है। लेकिन मतगणना में धांधली के किसी भी प्रयास का डटकर मुकाबला किया जायेगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा ने धन बल का जमकर प्रयोग किया। कांग्रेस नेताओं द्वारा सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कारवाई नही की। आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण मे पैसा और शराब हर वार्ड में बटवाया गया। कहा कि मतदान के दिन शहर में जो माहौल बना रहा, ऐसा पहले कभी नही बना। लेकिन मतदान के दिन जैसा महौल मतगणना के दौरान बनाने का प्रयास किया गया तो मुहतोड जवाब दिया जायेगा। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास संसाधनों की कमी रही। इसके बावजूद चुनाव में शहर की जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। कहा कि मतदान के दौरान डाले गये मतों की सही तरीके से गिनती हो। इसके लिए कांग्रेस राज्य निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन से अपेक्षा करती है। कांग्रेसजनों ने कहा कि इस बार आम मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला। आम जनता ने कॉरिडोर के खिलाफ मतदान किया है। शहर को नशामुक्त करने के लिए मतदान किया है जिसे जाया नही करने देगे। मतगणना में किसी भी प्रकार की धांधली का मुहतोड जबाव दिया जायेगा। वार्ता के दौरान कई अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    हरिद्वार। श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष,महामंत्री ओर कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आनंद निवास में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय उद्योग…

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    डॉ रविंद्र पुरी बोले- नासिक, हरिद्वार, उज्जैन और प्रयागराज कुंभ परिषद के नेतृत्व में होंगे उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मंगलवार को श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 3 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों का पंजाबी महासभा ने किया सम्मान

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    चढ़ावा चोरी रोकने को मनसा देवी मंदिर में सख्ती, सात सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 7 views