डीएम, एसएसपी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने के बाद रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों से संवाद किया

हरिद्वार दिनांक 22 जनवरी, 2024- जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने भल्ला इंटर कॉलेज हरिद्वार, बीएसएम कॉलेज रुड़की, तहसील लक्सर, इंटर कॉलेज भगवानपुर पहुॅचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों से संवाद किया।

जिलाधिकारी ने मतदान पार्टियों को पूरी निश्ठा, ईमानदारी वा पारदर्शिता से कुशलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने को कहा। उन्होंने मतदान पार्टियों को निर्देश दिये कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए नियमानुसार समाधान किया जाये। समस्या समाधान में अपने विवेक के स्थान पर आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ही किया जाये।

जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया जाये तथा निगरानी हेतु कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया जाये।

नगर निगम हरिद्वार में मतदान हेतु 193 मतदान पार्टियों, नगर निगम रूड़की की 161 मतदान पार्टियों, नगर पालिका परिशद मंगलौर की 43 मतदान पार्टियां, नगर पालिका परिशद लक्सर की 24 मतदान पार्टियां, नगर पालिका परिशद शिवालिक नगर की 40 मतदान पार्टियों, नगर पंचायत लंढौरा की 16, नगर पंचायत झबरेड़ा की 11, नगर पंचायत भगवानपुर की 18, नगर पंचायत पिरान कलियर की 20, नगर पंचायत ढण्डेरा की 25, नगर पंचायत पाडली गुजर की 21 पार्टियां अर्थात जनपद की सभी पार्टियों के कुशलतापूर्वक पहुंचने पर जिलाधिकारी ने संतोश व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने बिना किसी प्रलोभन के अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की तथा शुभिन्नक चिन्ह (मोहर) का उपयोग बहुत ही सावधानी से करने को कहा ताकि मत रद्ध न हो सके।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views