खेलकूद अनुभाग के निर्देशों की अनुपालन में खेल परिसर कलेक्टर – 3 में राष्ट्रीय खेलो के आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक की गई

*हरिद्वार दिनांक 18 जनवरी, 2024* मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन, खेलकूद अनुभाग के निर्देशों की अनुपालन में शनिवार को रोशनबाद खेल परिसर कलेक्टर – 3 में राष्ट्रीय खेलो के आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक की गई।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां 25 जनवरी तक अवश्य पूर्ण की जाए और जो प्राइवेट एजेंसी के अधिकारियों को भी समय रहते खिलाड़ियों के लिए होटल, आने जाने ओर खाने के साथ ही मीडिया, सिक्योरिटी और साफ- सफाई की विशेष व्यवस्था रखी जाए।

जिलाधिकारी ने जल निगम ओर बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। स्टेडियम के बाहर मोबाइल टॉयलेट भी लगने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को उन्हीं होटलों में ठहराया जाए जहां पार्किंग की व्यवस्था हो ओर सिक्योरिटी को लेकर जानकारी भी ली गई साथ ही खिलाड़ियों को होटल से लेकर स्टेडियम तक यातायात प्लान और आने जाने का समय की चर्चा की, जिससे जिससे ट्रैफिक रूट प्लान तैयार किया जा सके।

एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने साइनेज, और बैनर के लिए एजेंसी को निर्देश दिए, साथ ही एजेंसी कूड़ा एकत्र कर निस्तारण हेतु नगर निगम को व्यवस्था के निर्देश दिए। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.के सिंह ने बताया कि मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की तैनाती की जानी है जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने पार्किंग की व्यवस्था और इंट्री-एग्जिट की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

सीओ सिटी जूही मनराल ने सुझाव दिया कि सुरक्षा की दृष्टि से महिला खिलाडियों को एक ही स्थान (फ्लोर) रहने की व्यवस्था की जाए तथा बसों में भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर थॉम्स कुक सिटी हैड विसेंट क्यू, दीपाली डिजाईन से अनुराग, कन्नाड, एकोडम्डेशन पीओसी अभिजीत प्रधान, सत्यपाल सी ट्रांसपोर्ट, कुमार घुगा सर्पोट कन्सल्टेंट, सीओ जूही मनराल एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित पुलिस प्रशासन के अधिकार/कर्मचारी मौजूद उपस्थित थे।

——-

  • Related Posts

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    हरिद्वार, शनिवार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र पुरी ने शनिवार को मनसा देवी मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर…

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 3 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 4 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 7 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 5 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 9 views