एसएसपी हरिद्वार के धैर्यवान नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने गुमशुदा हुए शख्स की रहस्यमई हत्या की गुत्थी सुलझाई

*लगातार एक के बाद एक शानदार खुलासे कर राज्य में अपनी विशेष पहचान बना रही हरिद्वार पुलिस*

*आरोपी अंकुश की प्रेमिका से प्रेम करना, बना हत्या की वजह*

*शराब पिलाकर दोस्तों ने दोस्त का गला काटा, शव को झाड़ियां में फेंक भागे थे, अब जा रहे जेल*

*आरोपी अंकुश के फ़ोन के स्विचऑफ़ होने पर, मृतक के फोन से प्रेमिका को किया था फोन, नंबर मिलते ही घंटों बात करता था मृतक*

*आरोपी ने अपने दोस्तों संग मिलकर रची थी हत्या की साज़िश*

*इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस व मैन्युअल पुलिसिंग के कांबिनेशन से हुआ खुलासा*

दिनांक15-01-2025 को वादी गुमशुदगी बिजेंद्र पाल निवासी काकड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर ने थाना सिड़कुल में अपने पुत्र विनीत के दिनांक 12-01-2025 की शाम सब्जी लेने मार्केट जाने तथा घर नहीं लौटने एवं कहीं कुछ पता नहीं चलने पर थाना सिड़कुल में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

घर से एक जवान नवयुवक के अचानक इस तरह लापता हो जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा इस संबंध में एसपी सिटी से वार्ता की गई व टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में विभिन्न स्तर पर जांच एवं कार्यवाही करते हुए गुमशुदा विनीत के दोस्त नरेंद्र से पूछताछ की और गुम होने के स्थान के आसपास के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे व लोकल स्तर पर भी मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए गुमशुदा विनीत के CDR का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया।

हरिद्वार “सिडकुल” पुलिस की दिन रात की गई मेहनत के बाद गुमशुदा विनीत को घटना वाले दिन कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठा कर ले जाने की बात प्रकाश में आई।

थाना सिडकुल पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल तरीके से मेहनत करते हुए उक्त तीनों व्यक्तियों के नाम अंकुश, सचिन व जॉनी उर्फ अनंत का पता लगाया एवं उनको सुभाष एंक्लेब IP2 से दबोचते हुए पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा गुमशुदा विनीत उपरोक्त को अपने साथ ले जाकर शराब पिलाकर उसकी हत्या कर शव को छुपाये जाने की बात स्वीकार की गयी।

आरोपियों की निशांदेही पर डेंसो चौक हेमा कंपनी से होते हुए कृष्णा गार्डन को जाने वाली कच्ची सड़क में पड़े निर्माणाधीन सामग्री बजरी के पास से झाड़ी से मृतक की चप्पल व चाकू जिससे उसका गला काटकर हत्या की थी एवं मौके से मृतक के शव को बरामद किया गया।

आरोपियों द्वारा विनीत के मोबाइल फोन को थाना कलियर क्षेत्र में फेके जाने की बात कही गयी जिसपर पुलिस टीम द्वारा मौके पर वीवो कंपनी मोबाइल की बॉडी का टूटा हुआ टुकड़ा बरामद किया गया।

*हत्या का कारण-*-

पकड़े गए अभियुक्त अंकुश एवं सचिन एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा मिनाक्षी पॉलीमर कम्पनी सिड़कुल में कार्य करते हैं और सचिन, अंकुश के मकान सुभाष एंक्लेव ip 2 सिडकुल में किराये पर रहता है। मृतक विनित विक्टोरिया कम्पनी में कार्य करता था तीनों आपस में बढ़िया दोस्त थे। मृतक विनीत मुख्यतः अंकुश का दोस्त है। एक दिन अंकुश का फोन अचानक बन्द होने पर उसने मृतक विनीत के फोन से अपनी महिला मित्र को फोन किया जिससे महिला का मोबाइल नम्बर मृतक विनीत के पास आ गया। एक दिन उसने मौका पाकर अंकुश की महिला मित्र से बात की और उसे अपनी बातों में उलझा लिया धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत लंबी होने लगी और दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए।

जैसे-जैसे यह बातचीत बढ़ने लगी वैसे-वैसे अंकुश की महिला मित्र ने अंकुश से बात करना कम कर दिया और लास्ट में अंकुश से बातचीत बंद हो गई।

ऐसा होने की वजह जब अंकुश को पता चली तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया उसने तभी विनीत को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया।

मृतक विनीत द्वारा दोस्ती की आड़ में विश्वास पर भौंके गए खंजर का बदला लेने के लिए आठवीं पास अंकुश ने अपने अन्य दसवीं पास दोस्तों “सचिन व जॉनी” के साथ मिलकर पार्टी करने के नाम पर अपने साथ विनीत को मोटरसाइकिल में ले जाकर पहले खूब शराब पिलाई फिर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को झाड़ियों में डाल दिया और मोबाइल फोन को कलियर ले जाकर तोड़कर नहर में फेक दिया। जिसको हरिद्वार पुलिस ने बरामद कर लिया।

*सराहना–*

हरिद्वार पुलिस द्वारा गुमशुदगी को गंभीरता से लेने एवं वैज्ञानिक व मैन्युअल तरीके से कातिलों तक पहुंचने पर स्थानीय जनता द्वारा कप्तान के नेतृत्व एवं हरिद्वार “सिडकुल” पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।

*मु0अ0सं0* – 26/25 , धारा – 61(2)/103(1)/238 BNS

*नाम पता आरोपी*

1- अंकुश पुत्र सुशील निवासी बिरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुभाष एनक्लेव मुंजाल ऑटो कंपनी के सामने IP-02 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष।

2.सचिन पुत्र रामनिवास निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष।

3.जॉनी उर्फ अनंत पुत्र जितेंद्र निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिव विहार कॉलोनी निकट हेमा कंपनी IP-02 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 18 वर्ष।

*बरामदगी–*

1. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रंग काला H.F.DELUXR चेसिस नंबर- MBLHAC024KHE05871

2. घटना में प्रयुक्त चाकू

3. मृतक के मोबाइल बैटरी की बॉडी का टूटा हुआ टुकड़ा

4. एक अदद माउंटेन ड्यू 750 ml खाली बोतल रंग हरा

5. मृतक की दो चप्पल नंबर 08 वीवो लिखा आदि

*पुलिस टीम–*

1- थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भण्डारी थाना सिडकुल

2-उप निरीक्षक महिपाल सैनी थाना सिडकुल

3-उप निरीक्षक इंद्र सिंह थाना सिडकुल ।

4-उप निरीक्षक अनिल बिष्ट थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

5-कांस्टेबल कांस्टेबल मनीष थाना सिडकुल।

6-कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद थाना सिडकुल

7-कांस्टेबल अनिल कंडारी थाना सिडकुल

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 6 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views