नगर निकाय में भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल के संकल्पपत्र को आम जनमानस के सुझावों के आधार पर बनाने का निर्णय लिया 

भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने चुनाव संचालन समिति से परामर्श के पश्चात नगर निकाय में भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल के संकल्पपत्र को आम जनमानस के सुझावों के आधार पर बनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि मेयर प्रत्याशी का संकल्प पत्र आम जनमानस के सुझावों के आधार पर ही बनाया जाएगा।

इसके लिए हमने पूरे नगर निगम क्षेत्र की जनता के सुझावो को एकत्र कर आए हुए सुझावों के आधार पर ही संकल्प पत्र बनाने का निर्णय लिया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि हम संकल्प पत्र अथवा घोषणा पत्र में कोई भी ऐसे निर्णय नहीं लेना चाहते हैं जो की जनता पर थोपे जाते हो हमारा दल और प्रत्याशी चाहती है कि आम जनता के सुझावों और आवश्यकताओं के आधार पर ही घोषणा पत्र तैयार हो यह तय करना जनता का ही अधिकार है कि नगर निगम की जनता क्या विकास चाहती है।

निगम चुनाव प्रभारी ज्योति गैरोला ने बताया कि हम 15 जनवरी को शहर के विभिन्न चौराहा जैसे राठी चौक हर की पौड़ी वाल्मीकि चौक शिव मूर्ति चौक शंकराचार्य चौक श्री राम चौक कटरा बाजार पुलजटवाड़ा सब्जी मंडी ज्वालापुर राजा गार्डन जगजीतपुर चौक बाजार कनखल ,पुलिस थाना कनखल आदि प्रमुख चौराहो पर सुझाव पेटिका रखने जा रहे हैं जिसमें आम जनमानस के सुझाव एकत्र कर संकल्प पत्र में समाहित किया जाएगा।

इस अवसर पर विकास तिवारी लव शर्मा धीरेंद्र गुप्ता संजय चोपड़ा ललित सचदेवा विकल राठी मनोज चौहान विनय अग्रवाल भोला शर्मा आशीष चौधरी मृदुल कौशिक ओमी कुमार हर्ष वर्मा वरुण चौहान देवेश वर्मा सुमित लखेड़ा दिनेश कालरा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    – भावेश बने मिस्टर एसएमजेएन, तनिशा के सिर सजा मिस एसएमजेएन का ताज – श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी बोले, विद्यार्थी ही विरासत और परंपरा रूपी वटवृक्ष के सम्पोषक – ⁠छात्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 3 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 5 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 6 views

    महाराष्ट्र का सिंहस्थ कुंभ भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views