श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

हरिद्वार/ भेल स्थित श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया जहां सैकड़ों की संख्या में संगत ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेका। रागी जत्थे के भाई इंदरजीत सिंह पटियाला वाले, हजूरी रागी भाई गुरप्रीत सिंह ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। वहीं नमनदीप सलूजा, गुरसिमरन कौर, जसमीत कौर, अर्शदीप सिंह, गुरकीरत सिंह, फतेह सिंह, मनकीरत सिंह आदि बच्चों ने भी कीर्तन सुनाया।

इस अवसर पर प्रधान सुदीप सिंह सुलेजा ने बताया कि 5 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रभात फेरी निकाली गई। 10 जनवरी से 12 जनवरी तक अखंड पाठ रखे गए, निशान साहिब झुलाए गए। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह को सरबंश दानी कहा जाता है क्योंकि देश और कौम के लिए उनका पूरा परिवार बलिदान हो गया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और जुल्म के खिलाफ लड़ना सिखाया।

इस अवसर पर उज्जल सिंह, गुरप्रीत सिंह, संजय सिंह, अनुपम जग्गा, हरभजन सिंह, बलदेव सिंह, अमरदीप सिंह, निर्मल सिंह, अमरजीत सिंह, अमरपाल सिंह, सिमरन कौर, गुरलीन मनचंदा, कुलवंत कौर, परमिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, महेश प्रताप राणा, वरुण बालियान, राजीव शर्मा आदि सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    एआई से फर्जी वीडियो बनाकर संतों को बदनाम करने की साजिश – श्रीहमंत रविंद्रपुरी महाराज हरिद्वार, 09 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 3 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 4 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 6 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 11 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views