28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा राष्ट्रीय खेलों का आयोजन-डीके सिंह

हरिद्वार, 24 दिसम्बर। 38वंे राष्ट्रीय खेलों के सन्दर्भ में प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। उत्तरांचल ओलम्पिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, रूद्रपुर, हल्द्वानी, चम्पावत व पिथौरागढ़ जनपद 38वें राष्ट्रीय खेलो का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। 14 फरवरी को राष्ट्रपति प्रतियोगिता का समापन करेंगी। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मे 34 खेलो को सम्मलित किया गया है। जिसमें राफ्टिंग व क्लारिपट्टू को भी सम्मलित किया गया है। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष महेश जोशी को सेफ डी मिशन नियुक्त किया गया है। यह उत्तराखण्ड के सभी दलो का नेतृत्व करेगा। डीके सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने से उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और अनेक खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी। प्रतियोगिता में पर्वतीय क्षेत्रों को भी पूरे अवसर मिलें। इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मशाल जुलूस निकालकर प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। प्रेसवार्ता में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी ने बताया कि 8 जनवरी से 11 जनवरी तक 50वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन भी कराया जाएगा। प्रैसवार्ता में नरेंद्र सिंह, नरेंद्र गिरी, प्रकाश जोशी, ऋषिपाल सिंह, नवीन चौहान आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 7 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views