जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नागर स्थानीय निकाय सामान्य-2024 की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई

हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नागर स्थानीय निकाय सामान्य-2024 की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में नागर निकाय स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 की विभिन्न व्यवस्थाओं को समुचित रूप से सम्पन्न कराने हेतु नोडल प्रभारी, अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में करते हुए सम्बंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दिए कि अपनी व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पादित कराने तैयारी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित रिर्टनिंग अधिकारियों को सौपें गये दायित्वों के सम्बंध में विस्तृत रूप से जानकारी ली, उन्होंने परियोजना निदेशक/नोडल प्रशिक्षण के.एन तिवारी को प्रशिक्षण दिए जाने के, जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी से अपने ही कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के, निर्वाचन व्यय लेखा परिक्षण करने, कार्मिक व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री, डाक मत पत्र व्यवस्था, रूट चार्ट, मतदाता सूची, जलपान भोजन व्यवस्था, कंट्रोल रूम और मतदेय स्थल निर्माण मतपेटी व्यवस्था, मतदान सम्बंधी प्रपत्र, खानपान, वाहन एवं ईधन पूर्ति ंने तैयार पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर किसी भी तरीके से लापरवाही ना बरती जाए, साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर एवं अस्टिटेंट रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन के लिए जो भी महत्वपूर्ण सूचनाएं हो वो दस्तावेज की जानकारी सूचना पट पर लगा दे ताकि जो व्यक्ति नामांकन के लिए आए तो उसकी जानकारी आसानी से मिल जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, डीडीओ वेदप्रकाश, जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, अपर जिला अर्थ संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, डीएसओ तेजबल सिंह, ईई पीडब्लूड़ी दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, महाप्रबंक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी सहित सभी सम्ब्ंाधित अधिकारी मौजूद थे।

————–

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 5 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views