जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय मासिक N-CORD की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी 

हरिद्वार । जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय मासिक N-CORD की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी I

जिलाधिकारी द्वारा युवा पीढ़ी में बढ़ रहे नशे के प्रकोप को प्रभावी रूप से विराम लगाने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देश निर्गत करते हुये सभी सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर नशे के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिये कि फैक मेडिसिन (नकली दवाईयों) तथा तस्करी से सम्बन्धित सूचना मिलने पर तत्काल ऐसे गैंगों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करते हुये, बन्द पड़ी फार्मा कम्पनियों का भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाये, मेडिकल स्टोर्स पर पैनी नजर रखी जाये तथा समय-समय पर छापेमारी की कार्यवाही की जाये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हमारी कार्यवाही केवल मुकदमा दर्ज करने तक ही सीमित न रहे बल्कि मुकदमों में ठोस पैरवी भी की जाये, जिससे लिए सिस्टम बनाया जाये ।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित नशा मुक्ति केन्द्रों पर छापेमारी हेतु पुलिस, राजस्व तथा चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम के गठन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

साथ ही उन्होंने पंजीकृत नशा मुक्ति केन्द्रों पर छापेमारी करने तथा जनपद में संचालित अवैध नशा मुक्ति केन्द्रों को बन्द कराने के निर्देश दिये हैं साथ ही नशे से पीड़ित युवाओं के उपचार हेतु भगवानपुर में नशा मुक्ति केन्द्र शीघ्रता से खोलने की कार्यवाही करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये।

जिलाधिकारी द्वारा बस चालकों विशेषकर रोडवेज के बस कण्डक्टरों तथा परिचालकों से आह्वान किया कि वह किसी भी अजनबी व्यक्ति के सामान को न लेकर आयें तथा कोरियर का कार्य न करें। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं विभिन्नि अधिनियमों की जानकारी हेतु साइन बोर्ड लगाने के निर्देश समाज कल्याण तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा भांग की खेती हेतु दी गई

अनुमति की जानकारी पुलिस विभाग से भी साझा करने हेतु जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है साथ ही प्रतिमाह N-CORD की बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिये।

बैठक का संचालन पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) श्री शांतनु पराशर द्वारा किया गया।

बैठक में एसपी सीटी श्री पंकज गैरोला, अपर जिलाधिकारी श्री दीपेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्री आरके सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी श्री के0के0 गुप्ता, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुमार, श्री प्रेमलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री टी०आर० मलेठा, औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती आदि उपस्थित रहे।

———–

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views