अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रयागराज महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की

हरिद्वार।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रयागराज महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की। श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महाकुंभ से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुडी हुई है। देश विदेश से श्रद्धालु महाकुंभ मेले में गंगा तट पर होने वाले विशाल संत समागम में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं जहां संत महापुरुषों का सानिध्य प्राप्त करते हैं।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने धर्म की रक्षा के लिए अखाड़ों की स्थापना की थी। देश में चार स्थानों पर लगने महाकुंभ मेले सभी तेरह अखाड़े एकत्र होते हैं और सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए विचार मंथन करते हैं

श्री महंत ने कहा एक जनवरी से शुरू हो रहे प्रयागराज महाकुंभ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है।अखाड़े और आम जनता की सुविधा के लिए प्रयागराज मेला प्रशासन की तैयारी पूरी करने में जुटा है तो अखाड़े की और से तैयारी भी अंतिम चरण पर है।

सभी अखाड़ों के संत महापुरुष प्रयागराज पहुंच चुकी हैं निरंजनी अखाड़े के रमता पंचों की पेशवाई भी प्रयागराज रवाना हो चुकी है।

30 जनवरी को सभी अखाड़ों के संत महापुरुषों के सानिध्य में अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी।

14 जनवरी मकर संक्रांति को सभी अखाड़े महाकुंभ का पहला स्नान शाही स्नान करेंगे श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में सभी अखाड़े मिलकर सनातन बोर्ड का गठन किए जाने पर विचार विमर्श करेंगे और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर सनातन बोर्ड गठित करने की मांग करेंगे।

  • Related Posts

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ करूंगा कार्य : नितिन गौतम हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार स्थित हाईवे के एक होटल में पर्यावरण मानव एवं उत्थान…

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views