सरकारी विभागों में स्थानीय उत्पादों की खरीद के आदेश जारी

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यसचिव ने जारी किए निर्देश*

देहरादून। राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभाग और सरकारी कार्यालयों में आयोजित होने समारोहों, बैठकों के लिए स्थानीय समूहों के उत्पाद खरीदे जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्य सचिव की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड में अलग – अलग विभागों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों, महिला कृषकों और एकल महिला उद्यमियों द्वारा कई प्रकार के उच्च गुणवत्ता युक्त स्थानीय उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार भी विभिन्न शासकीय कार्य्रकमों, बैठकों, समारोह में उपहार देने के लिए स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर क्रय करने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में सभी विभाग, कार्यालय अपने अधीन होने वाले कार्यक्रमों, समारोहों के लिए स्थानीय उत्पादों की खरीद करेंगे। इससे समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही, लोगों को भी गुणत्ता पूर्ण उत्पाद हासिल हो सकेंगे।

*स्थानीय उत्पादों का ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज*

विहित है कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष स्थानीय उत्पादों का अम्ब्रेला ब्रांड

हाउस आफ हिमालयाज भी लांच किया है। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों, दिसंबर 2023 के दौरान देहरादून में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर समिट के दौरान हुआ था। वर्तमान में हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत आठ श्रेणी में कुल 35 उत्पादों को शामिल किया गया है। इसमें मिलेट्स बिस्किट, मुन्स्यारी, चकराता, हर्षिल की राजमा, चौलाई, तोर दाल, पहाड़ का परंपरागत लाल चावल, झंगोरा, गहथ, काले भट्ट, चाय, तेल, पर्सनल केयर, हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद शामिल हैं।

  • Related Posts

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर…

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    हरिद्वार। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जोरदार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 5, 2026
    • 3 views

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    • By Admin
    • April 30, 2026
    • 6 views

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 7 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 8 views