वर्ष 2026 में शुरू होगा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज: डॉ धन सिंह रावत

*विभागीय मंत्री ने किया कॉलेज के निर्माणाधीन भवनों का स्थलीय निरीक्षण*

*विभागीय अधिकारियों को दिये निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

पिथौरागढ़/देहरादून, 19 दिसम्बर 2024

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। मेडिकल कॉलेज के मुख्य भवन सहित अन्य निर्माण कार्य लगभग 45 फीसदी पूरे किये जा चुके हैं, अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिये विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कुमाऊं मण्डल भ्रमण के दौरान पिथौरागढ़ पहुंचकर राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज के प्रशासनिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों की विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट तलब की। मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार 750 करोड़ की लागत से पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर रही है, जिसमें 45 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरे किये जा चुके हैं। शेष कार्य अगले छह माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने वर्ष 2026 में मेडिकल कॉलेज का विधिवत संचालन का लक्ष्य रखा है। इसके लिये विभागीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में फैकल्टी व मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, साथ ही अधिकारियों को वर्ष 2025 में मेडिकल कॉलेज के संचालन हेतु एनएमसी में आवेदन करने के निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर से सटी वन विभाग की 1.06 हेक्टअर भूमि भी भारत सरकार ने कॉलेज को हस्तातंरण की अनुमति दे दी है।

मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के उपरांत डॉ. रावत ने जिला मुख्यालय सभागार में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। जिसमें उन्होंने जिला अस्पताल सहित जनपद के सभी चिकित्सा केन्द्रों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के अंतर्गत जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों की डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को उपलब्ध करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार सूबे में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को भी अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सजग एवं समर्पित रहना होगा तभी जन अपेक्षाओं पर खरा उतर सकते हैं।

बैठक में जिलाधिकारी गोविंद गिरी गोस्वामी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. अजय आर्य सहित मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views