खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण

*- प्रदेश की खेल सुविधाओं में जुड़ा एक और आयाम*

*हरिद्वार 18 दिसंबर* :- बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश के खेल ढांचे में तब एक नया आयाम जुड़ गया जब हरिद्वार के रोशनाबाद में खेल मंत्री रेखा आर्या ने नए बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तीन प्रशिक्षण शिविरों में शामिल खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट भी बांटी।

सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूजन हवन करके नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया । उन्होंने कहा कि यह बास्केटबॉल कोर्ट प्रदेश की खेल यात्रा में एक और मील का पत्थर साबित होगा । खेल मंत्री ने कहा कि अन्य खेलों की तरह ही हरिद्वार जल्द बास्केटबॉल खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में भी नाम रोशन करेगा । उनका कहना था कि 28 जनवरी से शुरू हो रहे 38 वें नेशनल गेम्स में हरिद्वार हॉकी, कुश्ती और कबड्डी के रूप मे तीन इवेंट आयोजित कर रहा है और यह धर्मनगरी के लिए गौरव की बात है। उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि खेल मंत्री रेखा आर्या के प्रयासों से भारतीय ओलंपिक संघ ने दो परंपरागत खेलों योगासन और मलखंब को भी पदक कैटेगरी में शामिल कर लिया है। जिस तरह के अथक प्रयास खेल मंत्री रेखा आर्या कर रही है, यह भी संभव है कि और चार खेलों को कोर गेम्स में शामिल करने का फैसला हो जाए। बास्केटबॉल कोर्ट के लोकार्पण के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे नए 400 मीटर ट्रैक का निरीक्षण किया और इसके काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला क्रीड़ा अधिकारी शाबली गुरुंग, समाजसेवी विशाल गर्ग व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

*आपसे मिलने आई हूं हरिद्वार*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने करीब डेढ़ घंटे का वक्त खिलाड़ियों से मिलने में बिताया । रोशनाबाद में चल रहे तीन खेल प्रशिक्षण शिविरों के एक-एक खिलाड़ी से मिलकर उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और आगामी राष्ट्रीय खेल के लिए शुभकामना दी । खेल *मंत्री ने उनसे कहा कि लोकार्पण तो एक औपचारिक कार्यक्रम है, मैं खास तौर से सिर्फ आपसे मुलाकात और बातचीत करने यहां आई हूं।* खिलाड़ियों से पूछा कि उन्हें खाना कैसा मिल रहा है, कोच कैसी तैयारी कर रहे हैं और क्या वे व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के साथ जमकर सेल्फी ली और फोटोग्राफी कराई।

*सोशल मीडिया पर लगाइए नेशनल गेम्स के प्रतीक*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों, कोचेज और प्रदेश की पूरी जनता से यह अपील भी की कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नेशनल गेम्स के प्रतीक बतौर स्टेटस लगाएं जिससे प्रदेश से बाहर के लोगों को भी पता चले कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की तैयारी किस तरह से कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, लोगो, एंथम, जर्सी और मशल की फोटो सबको अपने फेसबुक और व्हाट्सएप इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड करना चाहिए

*खिलाड़ी ही दे सकते हैं रजत जयंती का गिफ्ट*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान कहा कि हम अगले साल प्रदेश का रजत जयंती स्थापना वर्ष मना रहे हैं और इस मौके पर प्रदेश को सबसे बड़ा गिफ्ट आप लोग ज्यादा से ज्यादा मैडल जीत कर दे सकते हैं । उन्होंने से कहा कि आप से बेहतर गिफ्ट उत्तराखंड प्रदेश की 25वीं वर्षगांठ पर कोई और नहीं दे सकता।

*ओपन ट्रायल के जरिए होगा सलेक्शन*

प्रदेश में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों के सलेक्शन में पूरी तरह पारदर्शिता रखने के लिए नई पहल की गई है । खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश की कोई भी खेल प्रतिभा इन खेलों में भाग लेने से वंचित न हो जाए इसके लिए जनवरी के पहले सप्ताह में ओपन सिलेक्शन ट्रायल कराया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि जो खिलाड़ी किसी वजह से प्रशिक्षण शिविरों में शामिल नहीं हो पाए हैं वे भी ओपन ट्रायल में शामिल होंगे और इसके जरिए हर हुनरमंद खिलाड़ी को प्रदेश की टीम में चयनित होने का मौका मिलेगा। खेल मंत्री ने बताया कि उन्होंने इसके लिए ओलंपिक संघ से बात की है।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 9 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views