हरिद्वार मुख्यालय पहुंचा कम्बोडयाई प्रशासनिक सेवा के 39 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल

हरिद्वार 17 दिसम्बर 2024- कम्बोडयाई प्रशासनिक सेवा के 39 प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल राष्ट्रीय सुशासन केंद्र भारत सरकार के डा. बी.एस. बिष्ट, प्रोग्राम डाइरेक्टर और संजीव शर्मा फेकल्टी मेम्बर के नेतृत्व में 8वें प्रशिक्षण के अंतर्गत जिला मुख्यालय हरिद्वार पहुंचा, जहां अपर जिला अधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी व जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समस्त टीम का अभिनंदन किया गया। अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्याशाला में बीडीओ मानस मित्तल, जिला सांख्यकी अधिकारी नलिनी ध्यानी द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से कम्बोडियाई अधिकारियों की टीम को जिला प्रशासन की संरचना एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली से अवगत किया गया तथा प्रशिक्षु टीम द्वारा पूछे गये प्रश्नों का संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रश्नों के जवाब दिये गये। सीओ शांतनु पाराशर द्वारा पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली, पुलिस संरचना एवं कानूनी व्यवस्थाओं, शान्ति एवं कानून व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। अधिकारियों ने जिला प्रशासन की समस्यायें तथा नवीन चुनौतियों आदि विषयों के साथ हरिद्वार शहर की सांस्कृतिक धार्मिक व गंगा आरती तथा मेलों आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी। प्रशिक्षुओं को प्रशासनिक व्यवस्था एंव अवसंरचना, जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

कार्यशाला की पूर्णता पर कम्बोडिया प्रशासनिक टींम लीडर श्री सेंट ल्यून्डी उपनिदेशक योजना मन्त्रालय ने अपर जिलाधिकारी श्री दीपेन्द्र नेगी का आभार व्यक्त करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। साथ ही डा काऊन रियकसा व डॉ किम सेमनेंग ने सी ओ शांतनु पाराशर को कम्बोडिया कृति स्मृति चिन्ह भेंट किया । आये हुए प्रशिक्षुओं के कोर्स कॉडिनेटर श्री संजीव शर्मा, व प्रोग्राम डायरेक्टर डा बी एस बिष्ट ने सभी हरिद्वार प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान पीड़ी के एन तिवारी, जिला बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी, श्रीमहंत दर्शन भारती और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं एलएलएम की डिग्री प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल…

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 3 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 4 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 10 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 11 views