हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान को मिली 11 और फैकल्टी

*संकाय सदस्यों की नियुक्ति से शैक्षिक गतिविधियों में होगा व्यापक सुधार*

देहरादून, 21 नवम्बर 2024

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में संविदा के आधार पर 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। आठ विभिन्न संकायों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मेडिकल कॉलेज तथा कैंसर संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार होगा साथ ही एमबीबीएस छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण भी मिलेगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों की नियुक्ति के लिये हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार कमेटी ने 11 और विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया है। वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को राज्य सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में तैनाती की मंजूरी दे दी है। जिसमें एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और नौ असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल है। संविदा के आधार पर नियुक्ति इन संकाय संदस्यों में आब्स एंड गायनी विभाग में प्रोफेसर पद पर डॉ. महिमा रानी, एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. सुरभि गुप्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. जूहीं चॉदना की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार ई.एन.टी विभाग में डॉ. शिवानी गुप्ता, पैथोलॉजी विभाग में डॉ प्रिया बी, आर्थोपीडिक्स में डॉ. कृष्ण देव सिंह यादव, बायोकैमिस्ट्री में डॉ. रविता कुमारी, जनरल मेडिसिन में डॉ. जहीन ईलियास व डॉ. स्वाती चमोली, रेडियोडायग्नोसिस में डॉ. प्रगति वर्मा तथा रेडिएशन फिजिक्स/मेडिकल फिजिसिस्ट विभाग में डॉ. नागेन्द्र सिंह राव की नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर की गई है। इन सभी चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति आगामी तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये की गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में संकाय सदस्यों की नियुक्ति से एमबीबीएस छात्रों की शिक्षण संबंधी दिक्कते दूर होगी साथ ही उन्हें बेहतर प्रशिक्षण भी मिलेगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्सालयों में मरीजों को भी बेतहर उपचार मिलेगा। 

*बयान-*

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत फैकल्टी की तैनाती सुनिश्चित करना है, और इस दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। – *डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।*

  • Related Posts

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    हरिद्वार, 8 जून। भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर सोमवार को उत्साह, जोश और अनुशासन के साथ संपन्न हो गया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों…

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    *संत समाज ने सराही तैयारियां, कहा— दिव्य, भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ* *कुंभ की गूंज सीमाओं के पार भी: जापान से आए संतों ने भी देखा हरिद्वार का बदलता स्वरूप*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 3 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 5 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

    • By Admin
    • June 6, 2026
    • 5 views

    विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु हर संभव हर संभव मदद को तैयार महाविद्यालय: प्रो बत्रा

    • By Admin
    • June 6, 2026
    • 7 views