श्रीमद् भागवत कथा मुक्ति का सरल उपाय है:देवी चित्रलेखा

युवा पीढ़ी को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए और श्रीमद भागवत कथा के बताए मार्ग पर चलकर जीवन के सही मार्ग को प्रशस्त करना चाहिए:राजकुमार गोयल

हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार स्थित मंडी गोबिंदगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता देवी चित्रलेखा ने भगवान के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालु भक्तों को बताया कि विज्ञान कितनी भी तरक्की करले पर आत्मा नहीं बना सकता।भगवान ही आत्मा का निर्माण करते है इसीलिए आत्मा ही परमात्मा है।हमे हमारी आत्मा सही और गलत का बोध कराती हैं।देवी चित्रलेखा ने कहा कि हमे अपने अंदर के अहंकार को मारकर जीवन का आनंद लेना चाहिए जीवन में सुख शांति समृद्धि आनंद चाहिए तो हमे परमात्मा का सहारा लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि
भगवान भाव के भूखे होते हैं श्रद्धालु भक्तो द्वारा सच्चे समर्पण भाव से की गई आराधना से भगवान प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीवन परिवर्तित हो जाता है और जीवन में आनंद की अनुभूति होती हैं, श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते हुए हमें अपने जीवन को प्रभु के श्रीचरणों में समर्पण कर देना चाहिए तभी जीवन में आनंद आता है, श्रीमद् भागवत कथा मुक्ति का सरल उपाय है।उन्होंने भक्त वत्सल प्रहलाद चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रहलाद जी अपने पिता हिरण्यकश्यप से कहते है कि भगवान हरि की आराधना करने से जीवन का कल्याण हो जाता है लेकिन पिता भगवान हरि के धुरविरोधी थे उनके पिता ने उन पर कठोर अत्याचार किए लेकिन भक्त वत्सल प्रहलाद को भगवान हरि ने हर संकट से उभारा।हमे भगवान पर पूर्ण विश्वास आस्था रखनी चाहिए तभी जीवन का कल्याण होता है।

मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि युवा पीढ़ी को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए और श्रीमद भागवत कथा के बताए मार्ग पर चलकर जीवन के सही मार्ग को प्रशस्त करना चाहिए।युवा पीढ़ी समाज और देश की संस्कृति को बढ़ावा देने मे अहम भूमिका निभाती हैं युवाओं को सनातन धर्म का अनुसरण करते रहना चाहिए। मंडी गोबिंदगढ़ के सचिव भारत भूषण गोयल ,श्रीमद् भागवत कथा में यजमान श्रीमती जनक दुलारी,अशोक गुप्ता,प्रभा गुप्ता दीपक गुप्ता,शिप्रा गुप्ता, आरव, कृशिव,सतीश गुप्ता अनीता गुप्ता,चेयरमैन सुभाष बंसल,अध्यक्ष राजकुमार गोयल,सह अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल,सचिव भारत भूषण गोयल प्रबंधक श्यामसुंदर शर्मा,राकेश भट्ट, ट्रस्टी पवन कौशल,राजेश गुप्ता, के अलावा मिथलेश,कोशल्या, मीना देवी,रीना,उमा,राधा सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तो ने श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 4 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views