गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी धरना स्थल गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया

हरिद्वार

प्रेम नगर पुल स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी धरना स्थल गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संगत ने धरना स्थल पहुंचकर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेका। समागम में संत बलजिंदर सिंह शास्त्री ने कथा और रागी जत्थे भाई सुरेंद्र सिंह, भाई देशराज सिंह, भाई हरजीत सिंह, भाई राजेंद्र सिंह, सरबजीत सिंह, सतवंत सिंह, दीप कौर, सीरत कौर, पूजा ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सभी को एक साथ मिलकर रहने का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन संवार सकता है। गुरु ही परमात्मा से मिलाता है। ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए पिछले आठ वर्षों से शांतिपूर्वक धरना दिया जा रहा है। सरकार को अब भव्य गुरुद्वारा बनाने के लिए स्थान और अनुमति देनी चाहिए। देश विदेश में सभी चाहते हैं गुरुद्वारे का निर्माण जल्द से जल्द हो।

इस अवसर पर संत तरलोचन सिंह, विमल कुमार, महेंद्र सिंह चावला, हरमोहन सिंह, गजेन्द्र ओबेरॉय, जितेंद्र पाल, जीत सिंह ढिल्लो, जगतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, हरजिंदर सिंह उप्पल, प्रवीण कुमार, विक्की तनेजा, बादल अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह, संगीता सबरवाल, साकेत साहनी, अमरजीत कौर, सतविंदर सिंह, हरदीप सिंह, गौरव सहगल, मोहन सिंह, एड. गुरप्रीत सिंह, नवल खन्ना, हरदीप कौर, वंदना तनेजा, अवतार सिंह, ज्ञानी इंदरजीत सिंह, हरचरण सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह आदि सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 3 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 7 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 5 views