संत ने रची साजिश, श्रीमहंत रविंद्र पुरी का फर्जी बायोडाटा किया वायरल, उल्टा पड़ा दांव

फर्जी बायोडाटा का स्क्रीन शॉट



: बायोडाटा न श्रीमहंत लैटर पैड पर, न उनके हस्ताक्षर, पोर्टल को हथियार बनाकर किया दुष्प्रचार का षड्यंत्र, दावों की निकली हवा


हरिद्वार: एक संत के चर्चित हत्याकांड में पुलिस की जांच का सामना कर चुके हरिद्वार के एक संत ने अखिल भारतीय अखड़ा परिषद व मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी के खिलाफ नई साजिश रच डाली। लोकसभा चुनाव में श्रीमहंत की दावेदारी का हवाला देते हुए संत ने उनका फर्जी डाटा बायोडाटा वायरल कर दिया। लेकिन संत का दांव उल्टा पड़ गया। क्योंकि जिस दस्तावेज को श्रीमहन्त रविंद्र पुरी का बायोडाटा बताया गया, वह ना तो श्रीमहंत रविंद्र पुरी के लैटर पैड पर है और न ही उस पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी के हस्ताक्षर हैं। साजिश की अगली कड़ी में एक पोर्टल को हथियार बनाया गया। जिसमें फर्जी खबर चलवाई गई। लेकिन खबर में किए गए दांवों की भी कुछ देर में ही हवा निकल गई।

इस खबर में दावा किया गया कि संत ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है, जबकि हकीकत यह है कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज अपने अखाड़े में मौजूद हैं। ऐसे में साफ है कि संत ने साजिश रचने से पहले होमवर्क नहीं किया। पोर्टल के कथित पत्रकार ने भी सच्चाई जानने की जहमत नहीं उठाई और साजिश का हिस्सा बन गया। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि संत को नई साजिश करने की आखिर क्या जरूरत आन पड़ी।

हद ये है कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी के नाम से बनाए गए फर्जी बायोडाटा में महंत की स्पेलिंग तक ठीक नहीं है। जिससे यह भी पता चल रहा है कि इस पूरी साजिश में संत ने कम पढ़े-लिखे दो कौड़ी के उठाईगिर व तथाकथित पत्रकारों का सहयोग लिया गया है। कुल मिलाकर संत की साजिश खुद ही औंधे मुंह गिर पड़ी है और श्रीमहंत रविंद्र पुरी अब इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 4 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views