सीडीओ ने आगामी नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर नोडल एवं प्रभारी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

*हरिद्वार 16 नवंबर 2024*

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विकास भवन के सभागार में नोडल एवं प्रभारी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी ने आगामी नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही जितनी भी टेंडर प्रक्रिया विलम्बित है वो समय से कर ले, जितने भी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है वह समय रहते हुए पूरी कर लंे और पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर वहां पर जो भी कमियां है जिसकी सूचना लिखित में अपने उच्चाधिकारीयों को दे दें।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने समस्त नोडल, सह नोडल अधिकारिकयों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहकर अपनी-अपनी तैयारी पहले से ही कर लें, नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन-2024 की तिथि की कभी भी घोषणा संभावित है, इसलिए अधिकारी अपनी तैयारी पूर्ण कर रखें।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में निर्वाचन सम्पादन कराने हेतु टीम भावना से कार्य करना आवश्यक है इसलिए अधिकारी एवं विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे तथा निर्वाचन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु योजना तैयार करें कार्यों की प्रभावी मॉनिटिरिंग करेंगे तथा वहां पर समुचित व्यवस्थाएं गाईड लाईन के अनुसार सम्पादित कर ली जाएं ताकि अपनी व्यवस्था और अच्छी बन सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक के एन तिवारी, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, एएसपीडी नलिनीत घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, डीआईसी उत्तम कुमार तिवारी, एआरटीओ नलिनी ध्यानी, पीडब्लूडी एई दीपक एवं समस्त जनपदीय अधिकारी मौजूद थे।

—————–

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views