देसंविवि के गौशाला में गोवर्धन पूजा में झूमे लोग

*हरिद्वार*

देवसंस्कृति विवि स्थित गौशाला में शनिवार को भक्ति और समर्पण को समर्पित गोवर्धन पूजन का पर्व देव संस्कृति विश्वविद्यालय स्थित गौशाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गोवर्धन पूजन का पर्व अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पंड्या जी और श्रद्धेया शैलजीजी के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर दिये अपने संदेश में उन्होंने गाय के संवर्धन एवं गौ उत्पाद को बढ़ाने पर बल दिया।

वैदिक कर्मकाण्ड के बीच देव संस्कृति विश्वविद्यालय प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी ने गोवर्धन पूजन किया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति जी ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली से विशाल गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी, ठीक उसी प्रकार हम मुश्किल समय में साहस और धैर्य के साथ सही निर्णय और सही कदम द्वारा बड़ी से बड़ी परेशानियों को भी हल कर सकते हैं।

वहीं लोग गाजे बाजे के साथ उत्साह से झूमे और अपनी उमंग को प्रदर्शित किया। गोवर्धन पूजा में कुलपति श्री शरद पारधी, शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी सहित शांतिकुंज, देव संस्कृति विवि परिवार और गायत्री तीर्थ आये विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के प्रशिक्षणार्थी आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड हरिद्वार 4 अप्रैल 2026 आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 9 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 5 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 6 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 5 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 11 views