गुजरातियों ने मनाया नव वर्ष, भगवान स्वामिनारायण को अर्पित किए छप्पन भोग

श्री स्वामिनारायण आश्रम भूपतवाला में श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज के सानिध्य में गुजरातियों ने नव वर्ष मनाया और अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री स्वामिनारायण को छप्पन भोग अर्पित किए

हरिद्वार 2 नवंबर विविधताओं से भरे भारतवर्ष में जहां नव वर्ष का शुभारंभ चैत्र मास में होता है वही गुजरात में नव वर्ष का शुभारंभ दीपावली से अगले दिन गोवर्धन पूजा के साथ होता है हरिद्वार में इन दोनों गुजराती यात्री आया हुआ है और उसने अपना यह नव वर्ष भूपत वाला स्थित श्री स्वामिनारायण आश्रम में मनाया श्री स्वामिनारायण आश्रम भूपत वाला में श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता, श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज के सानिध्य और आनंद स्वरुप शास्त्री महाराज के संयोजन में नव वर्ष तथा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया , जिसमें गुजरात से आए श्रद्धालु भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया , इस अवसर पर श्री पंच दसनाम जूना अखाड़े के पूर्व सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गुजरात भक्ति की भूमि है और तीर्थ नगरी हरिद्वार मोक्ष का धाम है यहां पर आकर गुजराती परिवारों ने श्री स्वामिनारायण आश्रम में जहां नव वर्ष मनाया वहीं संत जनों के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव में प्रतिभाग कर जो पुण्य अर्जित किया है उससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी ऐसा विश्वास है, श्री स्वामिनारायण आश्रम भूपत वाला के संस्थापक परमाध्यक्ष श्री स्वामी हरि बल्लभ दास जी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि धर्म के निमित्त धन का उपयोग ही धन की सद्गति है , संत सेवा और मानव सेवा में व्यय किया गया धन ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है ।इस अवसर पर नगर निगम में पार्षद दल के उप नेता और क्षेत्र के पार्षद रहे अनिरुद्ध भाटी ने गुजराती समाज को नव वर्ष की बधाई देते हुए आश्रम के संचालक श्री आनंद स्वरुप शास्त्री और संस्था के सहयोगीयो के प्रति मंगल कामनाएं प्रकट करते हुए कहा कि श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज ने जो सेवा ,भक्ति का पौधा आरोपित किया था उसको पुष्पित पल्लवित करने में संस्था के संचालक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं । अन्नकूट महोत्सव के यजमान हीरेंद्र भाई ,लक्ष्मण भाई पटेल, श्रीधर लक्ष्मण पटेल बसुमती बेन ने आए हुए संत जनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया गुजरात से स्वामी चंद्र प्रकाश दास ,केशव प्रिय स्वामी आनंद स्वरुप शास्त्री, जयेंद्र स्वामी, सागर स्वामी, महंत रवि देव शास्त्री, महंत जगजीत सिंह ,महंत सुतीक्ष्ण मुनी ,महंत शिवानंद ,महंत दिनेश दास आदि ने श्रद्धालु भक्तों का आशीर्वाद प्रदान किया।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    हरिद्वार, 26 जून। गणेश विहार कॉलोनी, सीतापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गंगा तट से…

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    • By Admin
    • June 26, 2026
    • 3 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 6 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 6 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 9 views