समाजिक एकता व समन्वय का संदेश देता है अन्नकूट का पर्व : पं. बाल गोविन्द पाण्डेय

उत्तरी हरिद्वार की प्राचीन धार्मिक संस्था श्री मौनी मंदिर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

भगवान को लगाये गये छप्पन भोग

हरिद्वार, 02 नवम्बर। उत्तरी हरिद्वार की प्राचीन धार्मिक संस्था श्री मौनी मंदिर में पं. बाल गोविन्द पाण्डेय के संयोजन में श्रद्धालु भक्तजनों ने अन्नकूट महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाते हुए गोवर्धन गिरधारी को छप्पन भोग लगाये।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरुप की पूजा करते हुए पं. बाल गोविन्द पाण्डेय ने कहा कि अन्नकूट का पर्व सामाजिक एकता व समन्वय का संदेश देता है। साथ ही गोवर्धन व अन्नकूट पूजा हमें कृषि व गौ संरक्षण का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जो भक्त गोवर्धन पूजा में भाग लेते हैं उनका अंतर्मन इतना मजबूत हो जाता है कि वह सभी प्रकार के कष्टों का सामना करने में स्वयं सक्षम हो जाते हैं।

बाल गोविन्द पाण्डेय ने श्रद्धालु भक्तांे को सम्बोधित करते हुए कहा कि मान्यता है कि आज ही के दिन योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने ग्वालों और गोवर्धनवासियों की इन्द्र के प्रकोप से रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा ऊंगली पर धारण किया था। इसी के साथ भगवान ने इन्द्र का मान मर्दन किया था। तभी से भगवान गोवर्धन की पूजा अन्नकूट के रूप में मनायी जाती है।

नि. पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि विगत 75 वर्षों से मौनी मंदिर में निरन्तर गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हो रहा है। उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पं. बाल गोविन्द पाण्डेय के संयोजन में भव्यतापूर्वक इस आयोजन को निरन्तर किया जा रहा है।

इस धार्मिक आयोजन ने समाज में समन्ववय, स्नेह और सहयोग को प्रबल किया है। अन्नकूट महोत्सव के माध्यम से न केवल भक्तों को भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर मिलता है, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ आने और सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने का भी सुअवसर प्राप्त होता है।

कार्यक्रम के अंत में बाल गोविन्द पाण्डेय के सानिध्य में नि. पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बाल गोविन्द पाण्डेय, एड. राजीव सैनी, नि. पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विनित जौली, अनिल वशिष्ठ, व्यापारी नेता सुनील सेठी, विदित शर्मा, आकाश भाटी, गोपी सैनी, मनीष पाण्डेय, कलावती समेत सैकड़ों श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    सनातन परंपरा और प्रशासन के समन्वय से सफल हुआ मेला : श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी…

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 3 views

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 3 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 7 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 5 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 8 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 13 views