गणेश घाट पर भाजपा जिला संगठन द्वारा गंगा बंदी के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया

भाजपा जिला संगठन द्वारा गंगा बंदी के दौरान गणेश घाट मायापुर हरिद्वार पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जिसमें हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अभियान के दौरान उपस्थित रहकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर लोगों को मां गंगा की निर्मलता के प्रति जागरूक होने का आवाहन किया।

नगर विधायक मदन कौशिक ने भी गंगा जी मे चलाए गए स्वच्छता अभियान अभियान में श्रमदान किया एवं हरिद्वार आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीयजनों को भी मां गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने का आवाहन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी निरंतर करती रहती है इसी के तहत आज मां गंगा जी पर सफाई अभियान चलाया गया।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी अभियान में श्रमदान करते हुए कहा कि गंगा जी की स्वच्छता हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व है मां गंगा मे करोड़ों लोगों की आस्था है हम सभी को मां गंगा की स्वच्छता को अभियान के रूप में लेना चाहिए। जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा में आशु चौधरी ने श्रमदान करते हुए कहा कि मां गंगा में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की भारत की 45% आबादी को खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाली है हमें मां गंगा के प्रति समर्पित होकर सचेत रहना होगा

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, अनु कक्कड़, राजेश शर्मा, तरुण नायर, हीरा सिंह बिष्ट, रंजना चतुर्वेदी, शर्मिला बगवाड़ी, शालू कुमारी, डॉ हर्ष कुमार दौलत, बालम सिंह नेगी, मनीष कुमार, लोकेश पाल, तरुण चौहान, मोहित चौहान, कमल सैनी, अर्जुन चौहान, राजीव भट्ट, आकाश चौहान, वरुण चौहान, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views