गायत्री विद्यापीठ में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

नौनिहालों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

हरिद्वार 25 अक्टूबर।

गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज में दो दिवसीय ४३वाँ वार्षिकोत्सव का आज शुभारंभ हुआ। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में नौनिहालों ने जबरदस्त दमखम दिखाया। गायत्री विद्यापीठ के अभिभावक डॉ प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने विद्यापीठ परिवार को अपनी शुभकामनाएँ दी।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्था मण्डल की प्रमुख शेफाली पण्ड्या ने कहा कि वार्षिकोत्सव का आयोजन नौनिहालों का उत्साहवर्धन और उनमें आत्म विश्वास जगाने के लिए है। गायत्री विद्यापीठ में बच्चों को शिक्षण के साथ संस्कार देने का क्रम अनवरत रूप से चलाया जाता है। श्रीमती पण्ड्या ने खेल भावना और पूरे मन से खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के प्रेरित किया। शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी ने नौनिहालों को शुभकामनाएँ दी और कहा कि पूरी तन्मयता के साथ खेलकूद में भाग लें।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने स्कूल के लिए तैयार होना, नींबू दौड़, बोरा दौड़, रिले रंग भरना, बैलून में हवा भरना, ईट दौड़ आदि एकल व सामूहिक खेलों में दमखम दिखाया। विजयी खिलाड़ियों को विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या ने मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

खेलकूद प्रतियोगिता प्रधानाचार्य श्री सीताराम सिन्हा एवं खेल अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शांतिकुंज, देसंविवि, हरिद्वार, भोपतवाला, हरिपुरकलां, सप्तऋषि क्षेत्र से बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएँ-

शाश्वत, शानवी मिश्रा, कैरव, विद्या सोरी, श्रेयांश राजपुत, श्रेया चौहान, उत्सव, आराध्या, कुंज कुमार, रिद्धी, आर्यन, कृष्णा, सोनाक्षी, प्रखर, हर्षिका, आशीष, एकता धीमान, सृजन गढ़िया, अर्पिता बिष्ट, मनीष, रुचि, वासु, सृष्टि, अनमोल, योगेश्वरी, दिव्यांश, रोहित जोशी, करिश्मा, कृष्णा, जयस्विनी, अपेक्षा, अरुदेव एवं निधि सिंह।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरिगिरी तथा निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद…

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी बोले— इस पहल से सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा, सनातन धर्म को मिलेगी नई मजबूती हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से गुरुवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 4 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 10 views

    अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 10 views

    महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 12 views