आप प्रदेश कार्यालय में हुआ अरविन्द केजरीवाल विचार मंच का गठन

:*आने वाले निकाय चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने पर हुवा विचार

देहरादून आप पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आजाद अली के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई ।जिसमे बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक की अध्य्क्षता पूर्व प्रदेश सचिव नासिर खान ने की इस दौरान सभी ने एकमत एकमत होकर *अरविंद केजरीवाल विचार मंच* के गठन पर अपनी सहमति दी। बैठक के दौरान महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई जिसमें प्रदेश में होंने वाले आगामी निकाय चुनावों को लेकर हो रही देरी पर राज्य की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया । साथ ही विद्युत दरों में अतिरिक्त सुरक्षा शुल्क (ASD) और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से हो रही लूट के विरोध में सड़क पर उतरने की बात कही।

बैठक का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा की राज्य सरकार निकाय चुनाव को लेकर गंभीर नही है और वह जनता के साथ साथ माननीय न्यायालय को भी गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की राज्य सरकार निकाय को लेकर स्थित स्पष्ट करे नही तो आप कार्य करता सड़कों पर उतरने को विवश हो जाएगा। मौजूदा राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका को ठीक ढंग से नहीं निभा रहा है। अब आम आदमी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को विपक्ष की भूमिका का निर्माण करना पड़ेगा और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरना पड़ेगा।

बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मति उमा सिसोदिया ने कहा की राज्य की भाजापा सरकार जन विरोधी सरकार है इस सरकार का जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई ध्यान नही है चाहे बस्तियों का नयमिति करण हो या बिजली विभाग की लूट बेरोजगारी हो या पलायन या फिर अधूरी स्मार्ट सिटी सरकार को जनता की कोई फ़िक्र नही है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता ओ मिश्रा ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर अरविंद केजरीवाल विचार मंच बनने पर सहमति की है। मंच का मुख्य उद्देश्य अरविंद जी के विचारधारा और उनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाना इसका एकमात्र उद्देश्य है।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ ने अपने विचार रखेऔर एक सुर में आप को प्रदेश में मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री मति हेमा भंडारी ओ पी मिश्रा जी सुधा पटवाल नासिर खान सी पी सिंह विपिन खन्ना पूर्व प्रातीयशि योगेंदर चौहान सुदेश सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती,अकरम, प्रवीण कुमार, आशीष गॉड, संजू नारंग, धीरज पीटर, कुर्बान अली, नीलम, शाह अब्बास, रिहाना परवीन, अमजद इलाही, राजीव, सी पी सिंह, संध्या चौटाला, योगेंद्र चौहान, नभ बंसल, योगेंद्र चौहान, इस्लाम, राशिद आदि मौजूद रहे

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 13 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views