पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के चार स्नातकों को छात्रवृत्ति

हमारा उद्देश्य आयुर्वेद को विश्व मंच पर तथ्य आधारित व विज्ञान सम्मत रूप में प्रस्तुत करना है : आचार्य बालकृष्ण

वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद को पुनः प्रतिष्ठा दिलाने में पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थियों की अहम भूमिका : आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार, 22 अक्टूबर। केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने आयुर्वेद स्नातकों में अनुसंधान के लिए रुचि और योग्यता को बढ़ावा देने के लिए आयुर्वेद अनुसंधान केन (स्पार्क) के लिए छात्र कार्यक्रम शुरू किया है जिसके अन्तर्गत पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के चार स्नातकों को वर्ष 2023-24 के लिए छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। जिन स्नातकों को सीसीआरएएस छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया, वे हैं- प्रियांशु पारिजा, इशिता अग्रवाल, श्रद्धा शर्मा और सुयश दुबे।

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज तथा पतंजलि अनुसंधान संस्थान के माध्यम से आयुर्वेद पर निरंतर गहन अनुसंधान किए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य आयुर्वेद को विश्व मंच पर तथ्य आधारित व विज्ञान सम्मत रूप में प्रस्तुत करना है। आचार्य जी ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले स्नातकों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद को पुनः प्रतिष्ठा दिलाने में कॉलेज के विद्यार्थियों की अहम भूमिका होगी।

प्रो. अनिल कुमार, डॉ. सी.बी. धनराज, डॉ. जी.वी. करूणाकर, डॉ. विभूति चंद्राकर, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. देविका बालगोपालन, डॉ. विभू पोवार, साध्वी देवविभा, साध्वी देवस्वस्ति के कुशल मार्गदर्शन में छात्र अपने शोध प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम हुए।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 4 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 4 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views