धर्म की रक्षा के लिए सनातन के झंडे तले एकजुट होने की आवश्यकता: श्रीमहंत रविंद्र पुरी



: अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से मिले चंडीगढ़ प्रभारी अजय चौहान और हरियाणा प्रांत के सदस्यता प्रमुख मदन सिंह ने आगामी कार्यो पर की चर्चा



हरिद्वार: अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से अखिल भारतीय सनातन परिषद हरियाणा के पदाधिकारियों ने भेंट की। परिषद के विस्तार को लेकर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से चर्चा की। साथ ही विभिन्न सामसायिक विषयों पर विचार विमर्श किया गया। हिन्दू धर्म की रक्षा को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों ने चर्चा की।


हरिद्वार में अखिल भारतीय सनातन परिषद के केंद्रीय कार्यालय स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से हरियाणा प्रांत के प्रभारी सतीश वन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सतीश वन महाराज ने आज के परिवेश को देखते हुए सभी सनातनीयों को एकजुट होकर सनातन संस्कृति और परंपरा को और समृद्ध बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर शॉल भेंट किया। सतीश वन महाराज ने अखिल भारतीय सनातन परिषद हरियाणा इकाई के सभी पदाधिकारियों को गंगा स्नान एवं मां मनसा देवी का पूजन अर्चन कराई और आशीर्वाद दिया।


सभी पदाधिकारियों को माता मनसा देवी की चुनरी और प्रसाद भेंट किया। सभी ने मां गंगा की सायंकाल की आरती में भी प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार बत्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविक्षित रमन, महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, उत्तराखंड प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर विशाल गर्ग, प्रदेश महामंत्री सुधांशु वत्स,अखिल भारतीय सनातन परिषद युवा के प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री सावन लखेरा आदि ने भी विचार रखे। परिषद के राष्ट्रीय प्रचार सचिव एवं हरियाणा प्रांत के प्रभारी सतीश वन, चंडीगढ़ प्रभारी अजय चौहान, हरियाणा प्रांत के सदस्यता प्रमुख मदन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश यादव, हरियाणा प्रांत के सदस्य राकेश चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, रोहित भारद्वाज,अमित अमन, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 9 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 6 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 8 views