119 प्राथमिक शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, खिल उठे चेहरे

*विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र*

*कहा, बेसिक एजुकेशन में सुधार के लिये उठाया बड़ा कदम*

देहरादून, 07 अक्टूबर, 2024

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 119 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इन शिक्षकों की तैनाती से प्रदेशभर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, साथ ही एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनेगा। जिससे स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

यह बात प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज एस.सी.ई.आर.टी. सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समरोह में कही। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नव नियुक्त अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डा. रावत ने कहा कि राज्य सरकार को अपने नौनिहालों की चिंता है। उन्हें अच्छी तालीम मिले इसके लिये सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी वर्ष प्राथमिक शिक्षकों के 2906 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया था। जिस पर शीघ्रता से कार्यवाही की गई और अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग के उपरांत 1840 शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई है। जिसमें प्रथम चरण में 477, द्वितीय चरण में 899 तथा तृतीय चरण में 464 शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण की काउंसलिंग में चयनित शिक्षकों में से 119 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंप दिये गये हैं। जिसमें देहरादून जनपद के 07, हरिद्वार 8, टिहरी 26 तथा उत्तरकाशी के 78 शिक्षक शामिल हैं। अवशेष चयनित शिक्षकों को जनपद स्तर पर आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुये कहा कि सभी लोग डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त है और अब विद्यालयों में जाकर पूर्ण मनोयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि एनईपी-2020 की अवधारणा के अनुरूप बच्चों का समग्र विकास हो सके और उन्हें चरित्रवान, बुद्धिवान, बलवान और संस्कारवान भी बनाया जाय।

इस अवसर पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा आर.के. उनियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर ब्यास, समस्त अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक एवं अन्य विभागीय अधिकारी व नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव नियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली…

    Haridwar विभिन्न दलों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Haridwar भारतीय जनता पार्टी में नगर निगम चुनाव के निमित्त महत्वपूर्ण बैठक की बैठक को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि भाजपा का चुनावी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 3 views

    महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

    • By Admin
    • July 15, 2026
    • 5 views

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 7 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 9 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 9 views