माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार

*विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारे लगाकर माहौल खराब करने की थी साज़िश*

*सर तन से जुदा करने के भड़काऊ नारे लगाकर लोक प्रशांति में विध्न, सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने आदि पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्यवाही*

*जनपद के विभिन्न थानों में एक के बाद एक, कुल चार मुक़दमे किए गए दर्ज*

*हरिद्वार में माहौल बिगाड़ने की किसी भी कवायद का किया जाएगा कानूनी इलाज*

*सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी है एक्टिव, रखी जा रही नजर*

*हरिद्वार*

महंत यति नरसिहानंद द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के विरोध में जनपद के दिनांक 4 एवं 5 अक्टूबर,24 को विभिन्न स्थानों पर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करने वालों पर हरिद्वार पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई की है।

महंत के बयान पर जनपद हरिद्वार में कई जगह विरोध स्वरूप रैलियां निकाली गई थी जिसमें असमाजिक तत्वों द्वारा लोक प्रशांति में विघ्न व सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने के साथ ही सर तन से जुदा के भड़काऊ नारे लगाए गए जो हेट स्पीच की श्रेणी में आता है।

उक्त तथ्यों का संज्ञान लेते कोतवाली लक्सर पुलिस ने कल दिनांक 05.09.2024 को अली चौक सुल्तानपुर व बसेड़ी संबंधी मामलों में अज्ञात के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 993/24 व मु0अ0सं0 995/24 धारा 126( 2)/190/191/196 ( 1) (b)/223(b) BNS मे पंजीकृत किये गये है।

नगर क्षेत्र के ज्वालापुर व सिड़कुल क्षेत्रान्तर्गत हुए प्रदर्शन के दौरान उक्त सर तन से जुदा के नारों के संदर्भ में क्रमशः मु0अ0सं0- 760/24 धारा 196, 353 ( 2 ) BNS व मु0अ0सं0 522/24 धारा 196 B.N.S.दर्ज किए गए।

हरिद्वार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी लोकशांति भंग करने अथवा भड़काऊ संदेश भेजने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views